फिटनेस के मामले में शिखर धवन से सब हैं पीछे, फिर भी उन्हें नहीं मिलता टीम इंडिया में मौका
हाल ही में शिखर धवन ने शेयर की है एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
अद्यतन - जुलाई 22, 2023 6:43 अपराह्न

इन दिनों हर एक क्रिकेट फैन शिखर धवन के लिए काफी निराश हैं, जहां गब्बर को अब टीम इंडिया में मौके नहीं मिल रहे हैं। एशियन गेम्स की टीम धवन के फैन्स के लिए एक उम्मीद थी, लेकिन उसके लिए भी उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुना गया। दूसरी ओर इन सभी बातों से दूर शिखर अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं, जिसका वीडियो उन्होंने खुद शेयर किया है।
गिल की तारीफ ही करते हैं शिखर धवन
टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 क्रिकेट में अब बतौर ओपनर बल्लेबाज रोहित के साथ शुभमन गिल आते हैं, पहले हिटमैन को शिखर धवन का साथ मिलता था। कुछ समय पहले धवन ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा थी गिल उनकी जगह खेलकर रहे हैं इसमें उनको कोई परेशानी नहीं है और जीतना उनको मिला है वो खुश हैं।
शिखर धवन की फिटनेस देख हैरान रह जाएंगे आप
*हाल ही में शिखर धवन ने शेयर की है एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*जहां इस इंस्टग्राम स्टोरी में धवन ने लगाया है एक वीडियो।
*इस वीडियो में बिना टी-शर्ट के दौड़ लगा रहे हैं गब्बर।
*शिखर का फिटनेस पर होता है काफी ज्यादा फोकस।
इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया था शिखर धवन ने
गब्बर की कुछ तस्वीरें भी आई हैं सामने
धीरे-धीरे पुराने खिलाड़ी टीम इंडिया से दूर होते जा रहे हैं
जी हां, अब टीम इंडिया में लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, जिसके चलते कई पुराने नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट से गायब होते जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में इशांत शर्मा, पुजारा, साहा और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है, तो वनडे में शिखर धवन, भुवी सहित कई खिलाड़ियों को मौके मिलने बंद हो गए हैं। साथ ही टी-20 क्रिकेट से अब विराट और रोहित भी दूर होते जा रहे हैं, जहां टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों का चयन इस प्रारूप में नहीं हुआ है।