इन तीन मुख्य कारणों की वजह से प्रसिद्ध कृष्णा को 2023 वर्ल्ड कप में जरूर भारतीय टीम में किया जाना चाहिए शामिल
BCCI की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
अद्यतन - जुलाई 22, 2023 7:31 अपराह्न

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और सभी टीमें इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास कर रही हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु में गेंदबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी है कि यह दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मुकाबले खेलने से पहले कुछ अभ्यास मैच भी खेलेंगे जिसका आयोजन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी करेगी। इसके बाद ही BCCI की मेडिकल टीम इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपना अंतिम फैसला सुनाएगा।
जसप्रीत बुमराह अगर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए फिट रहते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में पक्का खेलते हुए नजर आएंगे। प्रसिद्ध कृष्णा की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक राष्ट्रीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उनका खेलना भी बेहद जरूरी है।
तीन मुख्य कारण जिसकी वजह से प्रसिद्ध कृष्णा को आगामी वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए:
3- अतिरिक्त गति और उछाल

प्रसिद्ध कृष्णा काफी लंबे गेंदबाज है और इसी वजह से उन्हें पिच से काफी मदद भी मिलती है और उनकी गेंदबाजी में काफी उछाल भी देखने को मिलती है। आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए यह भारतीय टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और कारगर साबित हो सकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग और राष्ट्रीय टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पावरप्ले के खत्म होने के बाद सिर्फ 4 ही फील्डर 30 यार्ड घेरे के अंदर रहते हैं और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद में अतिरिक्त उछाल बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकती है।
पावरप्ले में भी वो टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं और इसी वजह से उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह जरूर मिलनी चाहिए।