अब काफी खुश रहने लगे हैं ऋषभ पंत, नई तस्वीर बता रही है इस खिलाड़ी की पूरी कहानी
NCA में फिटनेस पर काम कर रहे हैं इन दिनों पंत।
अद्यतन - Jul 23, 2023 5:44 pm

सभी फैन्स टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, जब से पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं तब से वो क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में अब इस खिलाड़ी को लेकर रोज नई अपडेट आ रही है, साथ ही साथ पंत भी अब पुरानी फिटनेस हासिल कर रहे हैं और इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वो लगातार शेयर कर रहे हैं।
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे ऋषभ पंत
जी हां, साल 2022 के आखिरी में टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे, पंत अपनी कार से घर जा रहे थे उसी दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ था। वहीं इस हादसे में पंत की कार पूरी तरह से खत्म हो गई थी, लेकिन सही समय पर ये खिलाड़ी कार से बाहर आ गया था और बाल-बाल बच गया था।
जब अपने पुराने दोस्तों से मिले ऋषभ पंत
*NCA में फिटनेस पर काम कर रहे हैं इन दिनों पंत।
*सोशल मीडिया पर सामने आई ऋषभ पंत की तस्वीर।
*इस तस्वीर में उनके साथ मौजूद थे आवेश खान और रवि।
*साथ ही पंत दिख रहे हैं अब पहले से काफी ज्यादा खुश।
सोशल मीडिया पर सामने आई है ऋषभ पंत की ये तस्वीर
जल्द पुरानी लय में लौट आएगा ये खिलाड़ी
इस समय ऋषभ पंत NCA में मौजूद हैं, जहां एक स्पेशल टीम उनके साथ काम कर रही है। इस दौरान उनकी फिटनेस पर पूरी नजर रखी जा रही है, साथ ही साथ उनसे जुड़ी नई-नई अपडेट भी सामने आ रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक पंत ने बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग अभ्यास भी शुरू कर दिया है, जिसके बाद फैन्स को उम्मीद हैं की वो वर्ल्ड कप 2023 तक फिट हो जाएंगे। इन सभी के बीच पंत की जगह टेस्ट क्रिकेट में केएस भरत और ईशान किशन को मौके मिल रहे हैं, तो वनडे-टी20 में उनकी जगह ईशान किशन, संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।