जुलाई 24- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - जुलाई 24, 2023 3:58 अपराह्न

1. Zim Afro T10 : इरफ़ान पठान और रेगिस चेकाबवा की शानदार बल्लेबाज़ी के कारण हरारे हरिकेन्स ने दर्ज की पहली जीत
जिम्बाब्वे में खेले जा रहे Zim Afro T10 2023 में हरारे हरिकेन्स ने अपनी पहली जीत दर्ज की। दरअसल रेजिस चेकाबवा और इरफान पठान की शानदर पारियों की बदलौत हरारे हरिकेंस ने रविवार को खेले गए मुकाबले में डरबन कलंदर्स को 5 विकेट से हराया। डरबन के 126 रन के जवाब में हरारे ने 2 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से जीत हासिल की।
2. WI vs IND: दूसरे टेस्ट में अपनी तूफानी पारी के बाद ईशान किशन ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच त्रिनिदाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में भारत की दूसरी पारी में तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ईशान किशन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया, जो इस पारी में कोहली के बल्लेबाजी क्रम पर बल्लेबाजी करने आए थे। India Today से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने कहा कि, यह वकाई बहुत खास था। दरअसल मुझे पता था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए। सभी ने मेरा समर्थन किया। विराट कोहली ने मेरा समर्थन किया और उन्होंने मुझसे कहा कि जाओ और अपना गेम खेलो।
3. WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले सिराज ने दिया बड़ा बयान
वेस्टइंडीज और भारत के बीच इस समय त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि भारत के पहली 438 रनों के जबाव में वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रनों पर सिमट गई है। तो वहीं वेस्टइंडीज की पहली पारी में पांच विकेट लेने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बड़ा बयान दिया है। सिराज ने कहा- सबसे पहली बात यह कि प्रदर्शन वास्तव में बहुत अच्छा था। दरअसल ऐसे सपाट विकेट पर 5 विकेट हॉल लेना आसान नहीं है। पिच ज्यादा कुछ नहीं कर रही थी। मैं भी गेंद को स्टंप टू स्टंप रखना चाहता था और वहां से गेंद को सीम करवा रहा था। दरअसल यह मेरी प्लानिंग थी, बस इसी का फायदा हुआ।
4. हरमनप्रीत ने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब कर दिया है- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर ने अंपायर द्वारा पगबाधा आउट दिए जाने के बाद स्टंप पर बल्ला दे मारा था, और उसके बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में ट्राॅफी के साथ फोटो खिंचाते समय बांग्लादेश कप्तान निगार सुल्ताना के साथ उनका बर्ताव कुछ ठीक नहीं था। तो वहीं अब इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का व्यवहार बिल्कुल भी सही नहीं था, वह खेल से बड़ी नहीं हैं।
5. इमर्जिंग एशिया कप 2023 ट्राॅफी जीतने पर बाबर आजम ने पाकिस्तान ए टीम को दी बधाई
श्रीलंका में कल 23 जुलाई को इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मैच कोलंबो में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान A ने इंडिया A को मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जिसके बाद पाकिस्तान और टीम इंडिया के फैन्स सोशल मीडिया पर आमने-सामने हो गए, इस बीच सीनियर टीम के कप्तान यानी की बाबर आजम ने भी इस जीत पर टीम को बधाई देते हुए, खास पोस्ट शेयर किया है।
6. बीबीएल 2023-24: शीर्ष तेज गेंदबाज जोएल पेरिस मेलबर्न स्टार्स से जुड़े
पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोएल पेरिस बिग बैश लीग के आगामी सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स से जुड़ गए हैं। गौरलतब है कि इससे पहले वह बीबीएल में पर्थ स्काॅचर्स और होबार्ट हरिकेंस की ओर से खेल दिखा चुके हैं। तो वहीं पिछले 10 सालों में उन्होंने सिर्फ 37 मैच ही खेले हैं।
7. एशेज 2023 रिटने होने पर ग्लेन मैग्रा ने दिया बड़ा बयान
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ है। तो वहीं इस ड्राॅ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जारी एशेज सीरीज को रिटेन कर लिया है। तो वहीं अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। दूसरी ओर अब इस सीरीज को ग्लेन मैग्रा ने बड़ा बयान दिया है। मैग्रा ने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज 3-1 से जीतकर वापिस आती है तो यह बैजबाॅल (इंग्लैंड द्वारा टेस्ट क्रिकेट में खेले जाने वाला आक्रामक खेल) को बहुत बड़ा जबाव होगा।
8. मुकेश कुमार की तारीफ करते हुए मोहम्मद सिराज ने कही ये बड़ी बात
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को डेब्यू का मौका मिला है, जहां अपने पहले ही टेस्ट मैच में मुकेश ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। वहीं टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद मुकेश और सिराज के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, जिसका वीडियो खुद BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिराज ने मुकेश को लेकर कहा- आपकी लाइफ की स्टोरी काफी अलग है। आप इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।