Ashes 2023: जेम्स एंडरसन ने अभी तक इस सीरीज में तीन टेस्ट मुकाबले खेले और उन्होंने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया: माइकल वॉ - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जेम्स एंडरसन ने अभी तक इस सीरीज में तीन टेस्ट मुकाबले खेले और उन्होंने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया: माइकल वॉ

माइकल वॉ ने चौथे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन के चयन पर सवाल उठाया है और साथ ही यह भी कहा है कि उनके प्लेइंग XI में होने की वजह से ही मेजबान मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाया।

Michael Vaughan And James Anderson (Pic Source-Twitter)
Michael Vaughan And James Anderson (Pic Source-Twitter)

एशेज 2023 का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रा में समाप्त हुआ। बारिश की वजह से चौथे टेस्ट के पांचवें दिन का खेल खेला नहीं जा सका था और इसी वजह से इंग्लैंड इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाया और ऑस्ट्रेलिया ने एशेज को रिटेन किया।

बता दें, तीसरे टेस्ट मुकाबले में जेम्स एंडरसन को आराम दिया गया था लेकिन चौथे टेस्ट में उनकी प्लेइंग XI में फिर से वापसी हुई। हालांकि चौथे टेस्ट मैच में भी वो अपनी टीम के लिए कारगर साबित नहीं हो सके। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ ने चौथे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन के चयन पर सवाल उठाया है और साथ ही यह भी कहा है कि उनके प्लेइंग XI में होने की वजह से ही मेजबान मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाया।

माइकल वॉ की मानें तो जेम्स एंडरसन की जगह युवा तेज गेंदबाज जोश टंग को प्लेइंग XI में शामिल किया जाना चाहिए था क्योंकि अभी तक उन्होंने जो एकमात्र टेस्ट मैच खेला है उसमें उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वो अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम रहते।

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने BBC एशेज के डेली पोडकास्ट में कहा कि, ‘हम सब इस बात पर हामी भरते हैं कि जेम्स एंडरसन को टीम में चुना जाना चाहिए क्योंकि वो एक लीजेंड है, लेकिन उसकी वजह से इंग्लैंड को भारी नुकसान हुआ। जोश टंग युवा तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने अभी तक एकमात्र मुकाबला जो खेला है उसमें उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है और ऑस्ट्रेलिया भी उनके खिलाफ खेलना पसंद नहीं करेगा।’

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ XI में नहीं होंगे: माइकल वॉ

माइकल वॉ ने आगे कहा कि, ‘जेम्स एंडरसन ने अभी तक इस सीरीज में तीन मुकाबले खेले हैं और किसी में भी उन्होंने अपनी छाप नहीं छोड़ी है। मैंने उन्हें इस सीरीज में ऐसा करते हुए बिल्कुल भी नहीं देखा कि इंग्लैंड को उनसे विकेट की जरूरत है और उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट झटका हो। जेम्स एंडरसन के साथ ऐसा बहुत ही कम बार देखा गया है।

हमने जॉनी बेयरस्टो को चुना क्योंकि उन्होंने कुछ कैच छोड़े थे लेकिन सच्चाई यही है कि जेम्स एंडरसन ने तीन मुकाबले खेले और किसी में भी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। पांचवें टेस्ट मुकाबले में जेम्स एंडरसन इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ XI में नहीं होंगे।’

close whatsapp