BCB अधिकारियों के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के इस व्यवहार को देख तमाम बांग्लादेशी फैंस हुए नाराज
भारतीय कप्तान को उनके खराब व्यवहार की वजह से तीन डिमैरिट अंक मिले हैं और साथ ही उन्हें दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से निलंबित भी कर दिया गया है।
अद्यतन - जुलाई 26, 2023 12:12 अपराह्न

22 जुलाई को भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला गया था जो टाई रहा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर अंत हुई। हालांकि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रवैया किसी को भी अच्छा नहीं लगा।
दरअसल ऑन-फील्ड अंपायर के गलत फैसले की वजह से हरमनप्रीत कौर इस मैच में आउट हो गई थी जिसके बाद उन्होंने गुस्से से अपने बल्ले को स्टंप्स में दे मारा और इसी वजह से स्टंप्स टूट गए। इसके बाद उन्होंने अंपायर की अंपायरिंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने यह भी कहा था कि गलत अंपायरिंग की वजह से ही बांग्लादेश इस मैच को अपने नाम कर पाया।
अब हरमनप्रीत कौर की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि काफी तेज हवा चलने की वजह से एडवर्टाइजमेंट बोर्ड गिर गया था और इसको देखकर वो हंसने लगी। कई लोगों को हरमनप्रीत कौर का यह रवैया बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।
यह रही वीडियो:
Look at the gestures of this mentally unstable Captain, Harmanpreet Kaur. She was making fun in front of BCB high officials. Was unhappy with player of the series decision( awarded to Fargana who made first ever 100 in ODI for BD) pic.twitter.com/0ViPGjBatP
— SazzaDul Islam (@iam_sazzad) July 23, 2023
बता दें, भारतीय कप्तान को उनके खराब व्यवहार की वजह से तीन डिमैरिट अंक मिले हैं और साथ ही उन्हें दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से निलंबित भी कर दिया गया है। हरमन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन पर यह दो मैचों के प्रतिबंध का प्रस्ताव ICC पैनल के मैच रेफरी बांग्लादेशी अख्तर अहमद ने दिया था, जिसे हरमन ने स्वीकार कर लिया है। यही वजह थी कि आईसीसी ने इस मामले में सुनवाई नहीं की और यह फैसला सुनाया।
इसका मतलब यह भी है कि वो एशियन गेम्स 2023 के पहले दो मुकाबलों को मिस कर सकती हैं। यह टूर्नामेंट चाइना के Hangzhou में 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। अब देखना यह है कि क्या हरमनप्रीत कौर के बिना भारतीय टीम एशियन गेम्स 2023 के अपने पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाती है या नहीं।