फिटनेस के नाम पर हार्दिक पांड्या का कैसा हो गया है हाल,ऑलराउंडर ने छोड़ा खाना-पीना! - क्रिकट्रैकर हिंदी

फिटनेस के नाम पर हार्दिक पांड्या का कैसा हो गया है हाल,ऑलराउंडर ने छोड़ा खाना-पीना!

हार्दिक पांड्या इंस्टाग्राम पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

शायद सोशल मीडिया की दुनिया में हार्दिक पांड्या विराट कोहली से आगे जाना चाहते हैं, इसी कड़ी में वो हर दिन फैन्स के साथ नए-नए पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नई तस्वीर लगाई है, जिसमें वो कोहली की तरह अपनी बॉडी दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

टी-20 कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं हार्दिक

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली को नहीं चुना जा रहा है, जिसके बाद इस प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। बोर्ड के इस फैसले सेे साफ हो गया है की, हार्दिक को टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है और उन्हें कभी भी रोहित की जगह इस प्रारूप में पक्का कप्तान बनाया जा सकता है। अभी वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में हार्दिक टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।

हार्दिक पांड्या के शरीर को ये क्या हो गया?

*हार्दिक पांड्या इंस्टाग्राम पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*पांड्या वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद कुछ ना कुछ कर रहे हैं पोस्ट।
*इसी कड़ी में उन्होंने अपनी एक तस्वीर की है इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*इस तस्वीर में हार्दिक नजर आ रहे हैं बिना शर्ट के, दिखा रहे हैं बॉडी।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीर पोस्ट की है हार्दिक पांड्या ने

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

सोशल मीडिया पर काफी अलग तरह की तस्वीरें डाला है ऑलराउंडर

क्रुणाल पांड्या की अलग है कहानी

एक ओर जहां हार्दिक लगातार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके भाई यानी की क्रुणाल पांड्या अब शायद सेलेक्टर्स की लिस्ट में नहीं हैं। क्रुणाल को टीम इंडिया से खेले इस जुलाई महीने में पूरे 2 साल हो गए हैं, इससे पहले वो जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में टीम इंडिया के साथ आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे और अब वो वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp