‘वे नहीं जानते कि भीतर क्या हो रहा है’- कोहली की लीन पैच पर सवाल उठाने वालों पर जमकर बरसे रोहित शर्मा
हम इन चीजों पर इतना ध्यान नहीं देते हैं, हमारा लिए महत्वपूर्ण है कि किसी भी मैच और सीरीज में जीत हासिल करें- रोहित
अद्यतन - Jul 27, 2023 4:11 pm

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में बहुत उतार चढ़ाव देखें हैं। तो वहीं इस सब के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली की फाॅर्म। गौरतलब है कि कोहली इस पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। तो वहीं ये भी सच है कि कोहली ने करीब तीन-चार साल तक खराब फाॅर्म का सामना किया था।
लेकिन इस साल जनवरी में उन्होंने अपनी लिमिटेड ओवर में फाॅर्म हासिल की, तो हाल में ही विराट कोहली के बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में करीब पांच साल विदेशी सरजमीं पर शतक निकला है। साथ ही कोहली की इस फाॅर्म से कई आलोचकों को जबाव मिल गए होंगे।
हालांकि, विराट कोहली के लीन पैच को लेकर जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सवाल किया गया, तो एक बार फिर उनकी झुंझलाहट क्रिकेट फैंस सामने आ गई है। रोहित ने का कहना है कि बाहरी लोगों का नहीं पता होता कि टीम के भीतर क्या चल रहा है।
कोहली के आलोचकों को रोहित का करारा जबाव
बता दें कि इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार रोहित शर्मा ने विराट कोहली के लीन पैच पर बात करते हुए कहा- मैंने इस सवाल का जबाव कई बार किया है। यह बाहर का शोर है, बाहर बैठे लोग जब बात कर रहे होते हैं तो वे नहीं जानते कि भीतर क्या हो रहा है।
रोहित ने आगे कहा- अंदर की बातें अंदर ही रहती हैं और हम चाहते हैं कि वे अंदर ही रहें, क्योंकि हम उन सब चीजों पर गौर नहीं करते। हमारा लिए महत्वपूर्ण है कि किसी भी मैच और सीरीज में जीत हासिल करें। हमारा फोकस उस (विराट कोहली) पर है ना कि इस पर कि बाहर कोई क्या बोल रहा है। यह बात मैं कई बार कह चुका हूं और आगे भी कहता रहूंगा।