क्या बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खेल ली है अपने करियर की आखिरी वनडे सीरीज?
वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार।
अद्यतन - अगस्त 2, 2023 4:54 अपराह्न

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से लगातार मौके दिए जा रहे हैं, जहां वो टी-20 प्रारूप में खुद को शानदार तरीके से साबित कर रहे हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट आते ही वो शायद बल्लेबाजी भूल जाते हैं, ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में देखने को मिला। जहां SKY का बल्ला नहीं चला और उन्होंने 50 ओवर के खेल में फिर से टीम को निराश कर दिया।
एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है ये बल्लेबाज
IPL 2023 से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जहां इस वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव के नाम एक खराब रिकॉर्ड बन गया था। जहां इस घरेलू वनडे सीरीज में 3 मैच हुए थे, इन तीनों ही मैचों में SKY गोल्डन डक पर आउट हुए थे और इसे लेकर उनकी काफी ज्यादा आलोचना भी हुई थी सोशल मीडिया की दुनिया में।
वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार से नहीं होती बल्लेबाजी
*वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार।
*SKY ने पहले वनडे मैच में बनाए थे सिर्फ और सिर्फ 19 रन ही।
*जिसके बाद दूसरे वनडे मैच में इस बल्लेबाज का स्कोर था 24 रन ।
*तीसरे वनडे मैच में यादव सिर्फ 35 रन बना कर हो गए थे आउट।
वनडे सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव का सोशल मीडियो पोस्ट
मैदान में फेल, लेकिन इंस्टा रील्स पर हिट
तीसरे वनडे मैच से पहले सूर्य ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक रील शेयर की थी, जहां वो नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने सूर्यकुमार को Troll कर दिया, जहां फैन्स ने वनडे सीरीज में रन ना बनाने पर तंज कसे और इसके बाद SKY तीसरे वनडे में भी बड़ी पारी खेलने में फेल रहे। अब देखना अहम होगा की वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, वहीं आयरलैंड के खिलाफ उनको आराम दिया गया है।