क्रिकेट से ब्रेक लेने पर अजिंक्य रहाणे को देनी पड़ी सफाई, शेयर किया फैन्स के साथ पोस्ट
Leicestershire टीम से काउंटी क्रिकेट खेलने वाले थे रहाणे।
अद्यतन - अगस्त 2, 2023 5:54 अपराह्न

बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए बीते 4 महीने काफी शानदार गए हैं, जहां उन्होंने IPL से लेकर टीम इंडिया तक में अपने बल्ले का दम दिखाया है। सबसे पहले IPL में CSK से खेलते हुए इस बल्लेबाज ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया, उसके बाद WTC फाइनल में भी रहाणे का ही बल्ला चला था।
अचानक से मिल गई थी फिर से टीम इंंडिया की उप-कप्तानी
WTC फाइनल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, साथ ही साथ उनको उस सीरीज में उप-कप्तान भी बना दिया गया था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ रहाणे अपने बल्ले की छाप नहीं छोड़ पाए और कमाल की पारियां खेलने में नाकाम रहे।
अजिंक्य रहाणे इस वीडियो के जरिए किसे दे रहे हैं सफाई?
*Leicestershire टीम से काउंटी क्रिकेट खेलने वाले थे रहाणे।
*लगातार क्रिकेट खेलने का हवाला देकर काउंटी क्रिकेट से हटे अजिंक्य।
*सोशल मीडिया पर GYM वीडियो किया पोस्ट, बताया ना खेलने का कारण।
*साथ ही लिखा- खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए तैयार कर रहा हूं।
सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे ने ये पोस्ट किया है शेयर
आज-कल काफी अलग तरह के पोस्ट शेयर कर रहा है बल्लेबाज
IPL में अपनी बल्लेबाजी से किया था सभी को हैरान
साल 2022 में अजिंक्य रहाणे KKR टीम से IPL खेले थे, लेकिन इस साल वो CSK टीम का हिस्सा थे। धोनी की टीम में आते ही रहाणे के खेलने का तरीका पूरी तरह बदल गया, जहां उन्होंने टूर्नामेंट में काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उसके बाद ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी, अब रहाणे क्रिकेट से करीब 2 महीने का ब्रेक ले रहे हैं। जिसके बाद वो आपको अक्टूबर महीने में मुंबई की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आ जाएंगे, साथ ही टीम इंडिया को अभी कोई टेस्ट सीरीज भी नहीं खेलनी है। ऐसे में रहाणे पूरा घरेलू सीजन खेलने वाले हैं इस बार।