टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज से लौटे रविचंद्रन अश्विन अब TNCA डिवीजन 1 में खेलते हुए आएंगे नजर   - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज से लौटे रविचंद्रन अश्विन अब TNCA डिवीजन 1 में खेलते हुए आएंगे नजर  

वेस्टइंडीज दौरे पर अश्विन ने 2 टेस्ट मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए थे।

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर और इस समय नंबर वन आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट के साथ बाकी फाॅर्मेट के भी मझे हुए खिलाड़ी हैं। बता दें कि हाल में ही वह भारत के वेस्टइंडीज दौर पर हुए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।

तो वहीं अब वह स्वदेश वापिस लौट आए हैं और यहां आकर उन्होंने फिर से एक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है। बता दें कि वह अब तमिलनाडु के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट TNCA डिवीजन 1 में खेलते हुए आएंगे। गौरतलब है कि यहां पर अश्विन मायलापोर रिक्रिएशन क्लब ए (MYLAPORE RECREATION CLUB A) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

इस टूर्नामेंट में वह अपने क्रिकेट स्किल में और इजाफा करते हुए, युवा खिलाड़ियों का भी मार्गदर्शन करते हुए नजर आएंगे, जिससे कि उन्हें अपने क्रिकेटिंग करियर में मदद मिल सके। खैर, देखने लायक बात होगी कि तमिलनाडु के इस टूर्नामेंट में अश्विन कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? साथ ही बता दें कि अश्विन के इस टूर्नामेंट में खेलने की जानकारी जाॅन्स नाम के वैरिफायड नाम के ट्विटर यूजर ने की है।

अश्विन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर आपको 36 साल के आर अश्विन के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें तो 2010 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू करने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक टीम इंडिया के लिए 94 टेस्ट, 113 वनडे और 65 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 489 टेस्ट, 151 वनडे और 72 टी-20 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अश्विन के नाम 197 आईपीएल मैचों में 171 विकेट दर्ज हैं।

हालांकि, अब वह भारतीय टीम की ओर से सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं, जबकि व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अश्विन को अब नजरअंदाज किया जा रहा है।

close whatsapp