WI vs IND: पहले टी-20 मैच के बाद ICC ने हार्दिक पांड्या को दिया बड़ा झटका..! भारत पर लगा इतना जुर्माना
वेस्टइंडीज और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को खेला जाएगा।
अद्यतन - Aug 4, 2023 4:56 pm

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला गया। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवरों में 145 रन ही बना पाई और भारत को 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद मेजबान वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन मैच के बाद आईसीसी ने दोनों ही टीमों पर स्लो-ओवर रेट से गेंदबाजी करने के चलते जुर्माना ठोक दिया है।
आईसीसी ने दोनों टीमों पर ठोका इतना जुर्माना
आईसीसी अपने नियमों को लेकर काफी ज्यादा सख्त है। हाल ही में एशेज के बाद आईसीसी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पर स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने के चलते जुर्माना ठोका था। जिसके पश्चात् वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमों के अंक काट लिए गए। भारत और वेस्टइंडीज के पहले टी-20 मैच के बाद आईसीसी ने भारत पर स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने के चलते मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। क्योंकि भारत न्यूनतम ओवर गति पूरा करने से एक ओवर पीछे रह गया।
वहीं वेस्टइंडीज पर आईसीसी ने मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है, क्योंकि टीम न्यूनतम ओवर गति पूरा करने से दो ओवर कम रह गई। दोनों देशों के कप्तान हार्दिक पांड्या और रोवमेन पॉवेल ने लगे चार्जेस को कबूल कर लिया है, और कोई भी फॉर्मल सुनवाई की जरूरत नहीं है। ऑनफील्ड अंपायर Gregory Brathwaite, Patrick Gustard और थर्ड अंपायर Nigel Duguid और चौथे अंपायर Leslie Reifer ने चार्जेस लगाए हैं।
यह भी पढ़े- वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भी हार्दिक पांड्या गा रहे हैं इन दो खिलाड़ियों का गुणगान
दूसरे टी-20 मैच में वापसी करेगा भारत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी-20 मैच की करें तो वेस्टइंडीज ने रोवमेन पॉवेल के (48 रन) और निकोलस पूरन के (41 रन) के बल पर 149 रन बोर्ड पर लगाए थे। डेब्यूडेंट तिलक वर्मा ने (39 रन) की सर्वाधिक पारी भारत के लिए खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 6 अगस्त को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगा, वहीं टीम इंडिया दूसरे टी-20 मैच में वापसी करना चाहेगी।