इंडियन टी-20 टीम से लगातार बाहर होने पर सामने आया Rohit Sharma का रिएक्शन
पिछले साल T20 World Cup 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे आखिरी मुकाबला रोहित
अद्यतन - अगस्त 7, 2023 5:16 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के तीनो फाॅर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले काफी समय से टीम इंडिया की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि वह आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमिफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।
तो वहीं इस बार फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस तरीके से भारतीय टीम जूझती हुई नजर आ रही है, उसे देखकर लगातार ये सवाल उठ रहे हैं कि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को टी-20 टीम से बाहर क्यों बिठाया जा रहा है।
दूसरी अब इस मसले पर खुद रोहित ने शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। रोहित का कहना है कि एक खिलाड़ी के लिए क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट में खेलना आसान नही हैं। साथ ही आगामी वर्ल्ड कप को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार यूएसए में एक इवेंट के दौरान रोहित ने कहा- मुझे लगता है कि यह बीते समय में साफ कर दिया गया है कि हमारे सामने 50 ओवर का वर्ल्ड कप है। और कुछ खिलाड़ियों के लिए सभी फाॅर्मेट खेलना संभव नहीं है। अगर आप टीम इंडिया का शेड्यूल देखें तो हम बैक टू बैक मैच खेल रहे थे।
रोहित ने आगे कहा- इसलिए खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए यह निर्णय लिया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त ब्रेक मिले, और उन्हें मैनेज किया जा सके। मैं भी उस श्रेणी में निश्चित रूप से आता हूं। मैं जानता हूं कि वर्कलोड मैनेजमेंट पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में चर्चा का विषय बना हुआ है, पर सेलेक्टर्स वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
साथ ही बता दें कि टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।