WI vs IND: नहीं काम आई ईशान किशन की चतुराई, दूसरे टी-20 मैच में रोवमैन पॉवेल को आउट करने में नाकाम रहे भारतीय विकेटकीपर
रोवमैन पॉवेल ने इस मुकाबले में अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
अद्यतन - Aug 7, 2023 5:58 pm

6 अगस्त को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी और 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज पारी के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ी चतुराई से मेजबान टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल को आउट करने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे। यह सब हुआ वेस्टइंडीज की पारी के सातवें ओवर की पहली गेंद में। युजवेंद्र चहल ने एक छोटी गेंद फेंकी जिसको वेस्टइंडीज के कप्तान समझ नहीं पाए और गेंद सीधा किशन के पास गई।
रोवमैन पॉवेल ने भी काफी देर तक अपने पैर को क्रीज पर रखा। ईशान किशन इस चीज का इंतजार कर रहे थे कि जैसे ही वेस्टइंडीज के कप्तान अपना पैर क्रीज से बाहर रखेंगे वो उनको स्टंप आउट कर देंगे। वो काफी देर तक गेंद को अपने हाथ में ही पकड़े रहे। हालांकि उन्होंने स्टंपिंग की कोशिश भी की लेकिन रिप्ले में देखा गया कि रोवमैन पॉवेल का पैर क्रीज के अंदर ही है।
Ishan Kishan waited, and waited! But ended up waiting too long, perhaps!
Watch it till end!#INDvWIAdFreeonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/ZEkBsYULN9
— FanCode (@FanCode) August 6, 2023
रोवमैन पॉवेल ने इस मुकाबले में अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।
वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मुकाबले को 2 विकेट से अपने नाम किया
भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से तिलक वर्मा ने 41 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।
जवाब में वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोवमैन पॉवेल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 40 गेंदों में छह चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।