WI vs IND 2023: दूसरे T20I मैच में अंपायरों से उलझना Nicholas Pooran को पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: दूसरे T20I मैच में अंपायरों से उलझना Nicholas Pooran को पड़ा महंगा, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मुकाबला 8 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा।

Nicholas Pooran. (Image Source: Twitter)
Nicholas Pooran. (Image Source: Twitter)

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज Nicholas Pooran गुयाना में भारत के खिलाफ दूसरे T20I मैच के दौरान आईसीसी की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की कि अंपायरों की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए निकोलस पूरन पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, पूरन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

अंपायरिंग पर सवाल करना Nicholas Pooran को पड़ा भारी

आपको बता दें, वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन किया, जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना से संबंधित है। यह घटना हाल ही में गुयाना में खेले गए दूसरे T20I मैच में टीम इंडिया की पारी के चौथे ओवर के दौरान LBW कॉल की समीक्षा के बाद घटी।

यहां पढ़िए: नहीं काम आई ईशान किशन की चतुराई, दूसरे टी-20 मैच में रोवमैन पॉवेल को आउट करने में नाकाम रहे भारतीय विकेटकीपर

निकोलस पूरन ने फैसले के लिए खिलाड़ी के रिव्यु का उपयोग करने के लिए अंपायरों की खुलेआम आलोचना की थी, जो उनके हिसाब से स्पष्ट रूप से नॉट आउट था। आईसीसी ने खेल की अखंडता बनाए रखने के लिए कड़ा रुख अपनाया, और पूरन को अंपायरों की निर्णय लेने की प्रक्रिया की खुलेआम आलोचना करने की सजा भुगतनी पड़ी।

Nicholas Pooran ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है

आपको बता दें, WI vs IND दूसरे T20I मैच के दौरान ऑन-फिल्ड अंपायर लेस्ली रीफर और निगेल डुगुइड, थर्ड अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट और फोर्थ अंपायर पैट्रिक गस्टर्ड ने निकोलस पूरन पर यह आरोप लगाए थे। निकोलस पूरन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित दंड भी स्वीकार कर लिया है, इसलिए किसी तरह की औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

पूरन ने भारत के खिलाफ दूसरे T20I मैच में 40 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेलकर वेस्टइंडीज की दो विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके साथ मेजबान टीम ने जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp