विश्व कप से पहले खुद को परखने के लिए Jasprit Bumrah के पास पर्याप्त मैच हैं- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विश्व कप से पहले खुद को परखने के लिए Jasprit Bumrah के पास पर्याप्त मैच हैं- पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बयान

आगामी आयरलैंड दौरे पर बुमराह करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी।

Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की चोट के कारण टी-20 विश्व कप 2022, आईपीएल 2023 और डब्ल्यूटीसी फाइनल सहित कई प्रमुख टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वो अगस्त में होने वाले आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं।

बुमराह लगभग एक साल से एक्शन से बाहर हैं। इस दौरान, क्रिकेटर कई महत्वपूर्ण मैचों से चूक गए, जिनमें टी20 विश्व कप 2022, आईपीएल 2023 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल शामिल है। भारत या उनकी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस को उनकी गैरमौजूदगी से काफी नुकसान हुआ।

इसे ध्यान में रखते हुए, अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप से पहले बुमराह को फिट करने के लिए बीसीसीआई और एनसीए स्टाफ ने उनके पीछे कड़ी मेहनत की। इसका परिणाम ये हुआ कि, बुमराह अब फिट हैं और वो आयरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस बीच, उनकी चोट के बारे में बात करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि जब बुमराह वापसी करेंगे तो इससे उन्हें गेंदबाजी में मदद मिलेगी।

जसप्रीत बुमराह को लेकर ग्लेन मैकग्रा ने दिया बड़ा बयान

मैक्ग्रा ने एमआरएफ पेस फाउंडेशन अकादमी में मीडिया से बातचीत में कहा कि,“मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएगा क्योंकि वह एक अच्छे गेंदबाज है। तेज गेंदबाजों को अपने शरीर में ताकत वापस लाने के लिए उस विश्राम और समय की आवश्यकता होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसने मैदान के बाहर क्या काम किया है, उसकी पीठ कैसी है और उसने अपने एक्शन में कुछ किया है या नहीं।

हालांकि, इस बात पर संदेह बना हुआ है कि क्या बुमराह उतने ही प्रभावी होंगे, जितने पहले थे। उस पर बोलते हुए, मैक्ग्रा ने उल्लेख किया कि, 11 महीने एक लंबा समय है और इस प्रकार, उन्हें अपनी लय में वापस आने में कुछ समय लग सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि वह घरेलू मैदान पर विश्व कप से पहले कई मैच खेलेंगे।

मैकग्रा ने आगे कहा कि,  “मैं उसे उत्सुकता से देखूंगा कि वह वापस वहीं पहुंच जाए जहां वह था। वह जो प्रयास और ऊर्जा लगाता है उसका असर शरीर पर पड़ता है। यदि उसने मैदान पर पर्याप्त काम किया है, तो मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वह उस स्थान पर वापस क्यों नहीं जा सकता जहाँ वह पहले था। उनके पास काफी अनुभव है।”

 

close whatsapp