वर्ल्ड कप 2023 के लिए संन्यास से यू टर्न लेना चाहते हैं क्या सुरेश रैना, जुटे हैं कड़ी मेहनत करने में - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए संन्यास से यू टर्न लेना चाहते हैं क्या सुरेश रैना, जुटे हैं कड़ी मेहनत करने में

दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेलते हैं अब सुरेश रैना।

Suresh Raina (Image Credit- Instagram)
Suresh Raina (Image Credit- Instagram)

एक समय बल्लेबाज सुरेश रैना टीम इंडिया के मध्यक्रम की जान थे, रैना के होते हुए टीम किसी भी तरह की कोई टेंशन नहीं लेती थी। लेकिन इस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ 3 साल हो गए हैं, उसके बाद भी रैना क्रिकेट से दूर नहीं हो पाए हैं और दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेलते हुए नजर आ जाते हैं।

बेहद खास दिन लिया था रैना ने संन्यास

15 अगस्त 2020 का दिन फैन्स कभी नहीं भूल सकते, इस दिन धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। उसके कुछ देर बाद ही इस दिन सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ दिया था। रैना के इस फैसले से सभी हैरान थे, लेकिन उसके बाद IPL में भी उनको CSK ने सही से मौके नहीं दिए थे।

सुरेश रैना भी संन्यास से यू टर्न ले रहे हैं क्या अब?

*दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेलते हैं अब सुरेश रैना।
*जिसके लिए हमेशा नेट्स में अभ्यास जारी रखता है ये खिलाड़ी।
*इंस्टाग्राम पर रैना ने नई रील वीडियो की है फैन्स के साथ शेयर।
*जिसमें नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहा ये खिलाड़ी।

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है सुरेश रैना ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

हाल ही में शेयर की है ये नई तस्वीर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

धोनी के किस्सों के लिए मशहूर हो गए हैं मिस्टर IPL

दूसरी ओर सुरेश रैना अब दुनियाभर की क्रिकेट लीग खेलते हैं, साथ ही IPL में कमेंट्री भी करते हैं। इस दौरान वो धोनी के किस्से कई बार सुनाते हैं, जिसके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं और रैना इन्हीं किस्सों के कारण फैन्स के बीच और भी मशहूर हो गए हैं। साथ ही एक इंटरव्यू में रैना ने बताया था की, उन्हें IPL की अलग-अलग टीमों से ऑफर आते थे। लेकिन धोनी ने उन्हें कभी भी नहीं जाने दिया और हमेशा टीम का उपकप्तान बनाए रखा, लेकिन फिर CSK और रैना के बीच कुछ तनाव की खबरें भी आई थी। जिसे लेकर आज तक किसी भी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आ पाया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp