WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर चमके कुलदीप यादव, एक ही ओवर में निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल को वापस भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर चमके कुलदीप यादव, एक ही ओवर में निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल को वापस भेजा पवेलियन

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

WI VS IND (Pic Source-Twitter)
WI VS IND (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा के Central Broward Regional Parl Stadium में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हालांकि अभी तक उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ है। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम की ओर से अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इस मैच के अपने पहले ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

उन्होंने एक ही ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल को वापस पवेलियन भेजा। यह दोनों ही खिलाड़ी कुलदीप यादव के खिलाफ कड़ा प्रहार करने को देख रहे थे लेकिन कुलदीप यादव ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को आउट किया।

बता दें, भारतीय टीम को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें वेस्टइंडीज 2-1 से आगे है।

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/Jagadishroyspr/status/1690381447776112640?s=20

https://twitter.com/Beast_xx_/status/1690381408718798848?s=20

कुलदीप यादव के अलावा अभी तक इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने पावरप्ले में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके और वेस्टइंडीज को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया।

फिलहाल तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि कुलदीप यादव ऐसे ही अच्छी गेंदबाजी करते रहे और भारतीय टीम को इस मुकाबले में जीत दिलाए। कुलदीप यादव ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। वेस्टइंडीज ने पहले टी-20 मुकाबले को अपने नाम किया था जबकि दूसरे टी-20 मैच में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। तीसरी टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और मैच को अपने नाम किया। अब देखते हैं इस चौथे मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

close whatsapp