3 क्रिकेटर्स जिन्होंने संन्यास की घोषणा कर सभी को कर दिया आश्चर्यचकित - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 क्रिकेटर्स जिन्होंने संन्यास की घोषणा कर सभी को कर दिया आश्चर्यचकित

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

Stuart Broad. (Image Source: Getty Images)
Stuart Broad. (Image Source: Getty Images)

15 अगस्त 2020 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। उन्होंने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की। जैसे ही उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि वो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, उनके तमाम फैंस हैरान रह गए।

यही नहीं महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले के थोड़े मिनट बाद ही उनके करीबी दोस्त और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। क्रिकेट जगत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने उस समय संन्यास लेने का फैसला किया जब किसी को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वो बहुत जल्द यह फैसला लेंगे।

फिर भारतीय टीम में ही नहीं बल्कि और भी टीमों में ऐसा देखा गया है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

3- बेन स्टोक्स

Ben Stokes of England (Photo by Steve Bardens/Getty Images)
Ben Stokes of England (Photo by Steve Bardens/Getty Images)

बेन स्टोक्स के लिए 2022 काफी उतार-चढ़ाव वाला था। जहां एक तरफ उन्हें इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया वहीं दूसरी ओर उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर तमाम फैंस को स्तब्ध कर दिया।

बेन स्टोक्स को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में इंग्लैंड टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग से भी उन्होंने इंग्लैंड की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

दरअसल बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया था क्योंकि वो टेस्ट प्रारूप को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहते थे। हालांकि ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वो अपने संन्यास से वापसी कर सकते है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp