आयरलैंड पहुंचते ही ज्ञानी बने कप्तान जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया की लगा दी क्लास! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड पहुंचते ही ज्ञानी बने कप्तान जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया की लगा दी क्लास!

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंचे चुके हैं आयरलैंड।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वेस्टइंडीज से टी-20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया का फोकस अगली सीरीज पर है, जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आयरलैंड पहुंच गई है। दूसरी ओर टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है और सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज नजर आ रहे हैं।

कब से शुरू होगी ये सीरीज?

टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा, वहीं 3 मैचों की इस सीरीज पर सभी की नजरें एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी पर होगी। साथ ही बुमराह भी लगभग 11 महीने बाद इंटरनेशनल लेवल पर गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया का शुरू हुआ नया मिशन

*टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंचे चुके हैं आयरलैंड।
*3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम ने किया अभ्यास शुरू।
*अभ्यास से पहले कप्तान बुमराह ने की पूरी टीम से बात।
*सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें आई सामने।

आयरलैंड से सामने आई टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बुमराह ने भी शुरू कर दिया है फिर से अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

संजू या जितेश किसे मिलेगा इस सीरीज में मौका?

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में संजू सैमसन को लगातार मौके दिए गए, लेकिन संजू बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रहे। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जितेश शर्मा भी टीम का हिस्सा है, साथ ही इस खिलाड़ी ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ IPL में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में संजू से पहले जितेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है, वहीं पूरी सीरीज में अगर संजू को मौका नहीं मिलता है, तो फिर उनका टी20 इंटरनेशनल में वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा। साथ ही अब बोर्ड युवा विकेटकीपर की तलाश में भी है, जिसे आगे के लिए निखारा जा सके।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp