महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपना वादा पूरा किया

दिल जीतना कोई सचिन तेंदुलकर से सीखे, दिव्यांग क्रिकेटर आमिर से मिलकर बना दिया उस प्लेयर का दिन

तेंदुलकर ने अपने हालिया कश्मीर यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान आमिर हुसैन लोन से मुलाकात की।

Sachin Tendulkar. (Photo Source: Sachin Tendulkar/instagram)
Sachin Tendulkar. (Photo Source: Sachin Tendulkar/instagram)

महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर पैरा-एथलीट आमिर हुसैन लोन से मुलाकात की। 8 साल की उम्र में एक दुर्घटना में शामिल होने के बाद लोन ने कई चुनौतियों का सामना किया। उस एक्सीडेंट में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे। बहरहाल, उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की वजह से उन्हें राज्य की पैरा-क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई।

तेंदुलकर, जो इस समय कश्मीर में हैं, उन्होंने पहले उल्लेख किया था कि वह लोन की कहानी और अनूठी खेल शैली से प्रभावित होकर उनसे मिलना चाहते थे। 50 वर्षीय ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पैरा-क्रिकेटर और उनके परिवार से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में में वह आमिर से बातचीत करते हुए नजर आए।

आमिर हुसैन के साथ काफी देर तक बातचीत करते हुए नजर आए सचिन तेंदुलकर

सचिन ने आमिर से पूछा कि क्या कर रहे है अब, इस पर आमिर ने कहा, ”क्रिकेट खेल रहे हैं सर। आज मुझे बहुत खुशी हुई। जिंदगी में उम्मीद नहीं हारी, यही सोच के मैं चला। इसके बाद सचिन ने आमिर की जर्नी के बारे में बताया। आमिर 2013 से पेशेवर रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं जब एक शिक्षक ने उनकी क्रिकेट प्रतिभा की खोज की और उन्हें पैरा क्रिकेट से परिचित कराया।

आमिर ने सचिन से बताया, ”दुर्घटना के बाद, मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी और कड़ी मेहनत की। मैं हर चीज खुद से कर सकता हूं और किसी दूसरे पर निर्भर नहीं हूं। 2013 में मुझे जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के लिए चुना गया। आप मेरे प्रेरणा बने रहें।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैंने 2013 और 2018 में दिल्ली में नेशनल खेला। मैंने बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेला। उसके बाद मैंने नेपाल, शारजाह और दुबई में क्रिकेट खेला। मुझे पैरों से खेलते (गेंदबाजी) और कंधे और गर्दन से बल्लेबाजी करते देख हर कोई हैरान रह गया। मैं भगवान को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने की ताकत दी।” सचिन ने पिछले महीने आमिर से मिलने का वादा किया था और उन्होंने आमिर से मिलकर ये वादा पूरा किया।

close whatsapp