आखिर चल क्या रहा है? आज-कल अपने भाई के साथ काफी नजर आ रहे हैं धोनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर चल क्या रहा है? आज-कल अपने भाई के साथ काफी नजर आ रहे हैं धोनी

माही के खास दोस्त ने इंस्टा पर पोस्ट की एक तस्वीर।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

CSK टीम के कप्तान धोनी भले ही खुद के सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट ना करते हो, लेकिन आए दिन कोई ना कोई उनकी नई तस्वीर या वीडियो वायरल कर ही देता है। कभी वो बाइक या फिर कार चलाते हुए नजर आते हैं रांची की सड़कों पर, कभी लोकल लोगों से पता पूछते नजर आ जाते हैं। इस बीच उनकी फिर से नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो परिवार के खास सदस्य के साथ नजर आ रहे हैं।

काफी कम पोस्ट शेयर करते हैं सोशल मीडिया पर माही

जी हां, धोनी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी कम ही एक्टिव रहते हैं, साथ ही साल में एक बार कोई पोस्ट वो शेयर कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने काफी समय बाद एक वीडियो शेयर किया था, अपने जन्मदिन के मौके पर। जिसमें वो अपने Dogs को केक खिला रहे थे और ये वीडियो कुछ दी देर में सुपर वायरल हो गया था।

आज-कल अपने भाई के साथ घूमते रहते हैं धोनी

*माही के खास दोस्त ने इंस्टा पर पोस्ट की एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में धोनी के साथ नजर आ रहे हैं उनके सगे भाई।
*वहीं थाला के बड़े भाई का नाम है नरेंद्र सिंह धोनी।
*पहले धोनी के साथ नजर नहीं आते थे भाई, लेकिन अब रहते हैं साथ मेंं।

धोनी के दोस्त ने ये तस्वीर की है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seemant Lohani (@seemantlohani)

सुपर बाइक पर भी नजर आए थे माही

धोनी इन दिनों रांची में है, ऐसे में वो अपनी हर पुरानी कार और बाइक को चला रहे हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी पुरानी सुपर बाइक चलाते हुए नजर आए थे। इस दौरान माही अपने घर में एंट्री ले रहे थे और ये वीडियो फैन्स ने लिया था। लेकिन थाला फैन्स के लिए नहीं रूके और सीधे अपने घर के अंदर चले गए। इससे पहले वो एक पुलिस वाले के साथ तस्वीर लेते हुए दिखे थे।

ये वीडियो काफी वायरल हुआ था कैप्टन कूल का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp