अगस्त 20- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
एक नजर डालिए क्रिकेट जगत की सभी बड़ी घटनाओं पर।
अद्यतन - Aug 20, 2023 8:22 am

1) PCB ने Jay Shah को एशिया कप 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आमंत्रित किया
एशिया कप 2023 इस बार पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जा रहा है और पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच, मुल्तान में खेला जाएगा। तो वहीं अब एशिया कप के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को आमंत्रित किया है। साथ ही आपको बता दें कि पीसीबी ने यह निमंत्रण सिर्फ जय शाह को ही नहीं, बल्कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के सभी प्रमुखों को भेजा है।
2) World Cup 2023 से पहले Virat Kohli को गिफ्ट में मिलेगा Diamond Bat
दरअसल एकदिवसीय विश्व कप (ODI World Cup) का आयोजन इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर माह में होने वाला है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले विराट कोहली का एक फैन उन्हें डायमंड बैट गिफ्ट करने की तैयारी में है। दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो सूरत के डायमंड टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट (Diamond Technology expert) और लेक्सस सॉफ्टमैक कंपनी (Lexus Softmac Company in Surat) के डायरेक्टर उत्पल मिस्त्री ने विराट कोहली को डायमंड बैट देने का ऐलान किया है।
3) वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट को लेकर ग्रेग चैपल ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अब बस कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं, ऐसे में पूर्व क्रिकेटरों और पंडितों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी भविष्यवाणियां करना शुरू कर दिया है। इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कोच Greg Chappell ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी चार शीर्ष टीमें चुनी हैं। RevSportz पर हाल ही में ग्रेग चैपल से आगामी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनलिस्ट चुनने के लिए कहा गया था। जिसके जवाब में उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान को सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चुना है।
4) धोनी के खास दीपक चाहर का हुआ बुरा हाल, किराए की बाइक चलाने पर हो गए मजबूर
तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपने खेल से ज्यादा चोटिल होने को लेकर खबरों में रहते हैं, वहीं चोट के कारण दीपक का इंटरनेशनल करियर सही से नहीं चल पा रहा है। दूसरी ओर ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, भले ही दीपक मैदान पर फैन्स को नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए सभी से कनेक्ट हैं।
5) क्या एशेज 2025 में हिस्सा लेंगे उस्मान ख्वाजा? ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपने रिटायरमेंट प्लान पर दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज Usman Khawaja ने जोर देकर कहा है कि जब तक वह तीन महत्वपूर्ण कारकों को टिक करना जारी रखेंगे, तब तक वह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। उस्मान ख्वाजा ने एशेज 2025 में खेलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। उस्मान ख्वाजा ने कहा जब तक उनका शरीर साथ देगा, मानसिक स्थिति सही रहेगी और वह अपने खेल का आनंद लेंगे, तब तक वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।
6) लाखों की तो सिर्फ घड़ी ही पहनते हैं, टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ
हाल के दिनों में टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी ज्यादा खबरों में रहते थे, कारण था काउंटी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन। जहां वो काउंटी वनडे कप में एक के बाद एक शानदार पारियां खेल रहे थे, इस बीच अब शॉ किसी और चीज को लेकर सुर्खियों में है और इसकी एक तस्वीर उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
7) पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद ने Virat Kohli को लेकर दिया विवादित बयान
क्रिकेट जगत में अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन बेहतर बल्लेबाज है, इस बात को लेकर लगातार बहस होती रहती है। तो वहीं अब इस बहस को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने बड़ा बयान दिया है। जावेद का कहना है कि कोहली की बल्लेबाजी में वो बाबर आजम वाली बात नजर नहीं आती है।
8) आखिर चल क्या रहा है? आज-कल अपने भाई के साथ काफी नजर आ रहे हैं धोनी
CSK टीम के कप्तान धोनी भले ही खुद के सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट ना करते हो, लेकिन आए दिन कोई ना कोई उनकी नई तस्वीर या वीडियो वायरल कर ही देता है। कभी वो बाइक या फिर कार चलाते हुए नजर आते हैं रांची की सड़कों पर, कभी लोकल लोगों से पता पूछते नजर आ जाते हैं। इस बीच उनकी फिर से नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो परिवार के खास सदस्य के साथ नजर आ रहे हैं।