IRE vs IND: जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की जबरदस्त वापसी, पहले टी-20 में अपने पहले ही ओवर में झटके दो महत्वपूर्ण विकेट
इस बेहतरीन मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - अगस्त 18, 2023 8:33 अपराह्न

इस समय डबलिन के द विलेज में आयरलैंड और भारत के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
बता दें, काफी लंबे समय के बाद जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में जबरदस्त वापसी की और मुकाबला के पहले ही ओवर में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी को बोल्ड किया और उसके बाद इस ओवर में लोर्कन टकर को भी आउट किया। इस मैच में एंड्रयू बालबर्नी ने सिर्फ 4 रन बनाए जबकि लोर्कन टकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त गेंदबाजी को देख तमाम लोग काफी खुश है। इसी को लेकर कई लोगों ने ट्विटर में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/DRofficialmedia/status/1692548875544859070?s=20
Even Jasprit Bumrah has better captaincy skills than hardik pandya 😶#IREvIND #JaspritBumrah #INDvsIRE pic.twitter.com/g1K6Z1LhPS
— NK_.CR7 (@NK__CR7) August 18, 2023
Jasprit Bumrah plays his first match for India after nearly 11 months.
His first over – 4, W, 0, 0, W, 0
Bumrah back with a bang!! #INDvsIRE pic.twitter.com/4wA3wgL2qC
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) August 18, 2023
Jasprit Bumrah has announces his comeback in style! #JaspritBumrah #Bumrah #BoomBoom
Watch his Stunning comeback over here 📽️ ⤵️https://t.co/AWW2XD9hea
— myKhel.com (@mykhelcom) August 18, 2023
Jasprit Bumrah is back! He is ready to shut down his critics. pic.twitter.com/fS7p4n2Bdo
— Tigerexch (@tigerexch) August 18, 2023
2 Wickets for Jasprit Bumrah in his first over after almost a year. ✨
How badly India missed its premier fast bowler? pic.twitter.com/q6nBeBiPXH— Sports Arena 365 (@Sportsarenaa365) August 18, 2023
#INDvsIRE first T20 match, what a comeback by Jasprit Bumrah 🔥. #JaspritBumrah #PrasidhKrishna #RinkuSingh pic.twitter.com/9p7gj2paB0
— GSMS Media (@GsmsMedia) August 18, 2023
#IREvIND Jasprit bumrah is back to be fair total embarrassing miss match like a warm up training session for the Indians
— MICHAEL MARSHALL (@buncie44) August 18, 2023
How many wickets will Jasprit Bumrah take in the Asia Cup? #AsiaCup2023 #IREvIND pic.twitter.com/b7z3s9uJwZ
— Farid Khan (@_FaridKhan) August 18, 2023
Jasprit Bumrah : "Ab to sharam kr lo haters." 🙂 pic.twitter.com/CkjImkC5t6
— Cric Point (@RealCricPoint) August 18, 2023
बता दें, इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से रिंकू सिंह ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अभी तक काफी अच्छी शुरुआत की है।
वो इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। वो अपने इस रिकॉर्ड को टूटने नहीं देंगे। टीम के हालिया प्रदर्शन की बात की जाए तो उनको इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मुकाबले की टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त मिली थी।
फिलहाल आयरलैंड टीम ने अपने शुरुआती 6 विकेट मात्र 59 रन पर ही गंवा दिए है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने मुकाबले में अभी तक पकड़ बनाई हुई है। दूसरा और तीसरा टी-20 भी इसी वेन्यू में खेला जाएगा। इस साल एशिया कप भी खेला जाना है और वर्ल्ड कप भी और बुमराह को इन दोनों ही टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।