BCCI ने 2023 एशिया कप स्क्वॉड के माध्यम से आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिए तीन बड़े संकेत - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI ने 2023 एशिया कप स्क्वॉड के माध्यम से आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर दिए तीन बड़े संकेत

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का खुलासा किया।

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

सबसे अच्छी बात यह है कि एशिया कप 2023 के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भारतीय टीम में वापसी हुई है जबकि जसप्रीत बुमराह को भी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाएगा। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी इस टीम में अपनी जगह पक्की की है।

हालांकि कुछ ऐसे भी डिजर्विंग खिलाड़ी थे जिन्हें एशिया कप 2023 की टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातों का खुलासा किया। भारत के एशिया कप 2023 स्क्वॉड से मिल रहे हैं ये 3 संकेत।

3- फाइनल वर्ल्ड कप की टीम में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में किसी एक को चुना जा सकता है

West Indies vs India (Photo Source: Twitter)
West Indies vs India (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एशिया कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया है और इसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि टीम मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करना चाहती है।

उम्मीद लगाई जा सकती है कि इस 17 सदस्यीय टीम से ही वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना जाएगा और बल्लेबाजी लाइनअप में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव में कोई एक ही इस टीम में अपनी जगह बनाएगा।

जहां एक तरफ तिलक वर्मा टॉप ऑर्डर में आकर अच्छी पारी खेल सकते हैं और साथ ही वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव को नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है जब आखिरी 15 ओवर बचे हो। एशिया कप में ऐसा देखा जा सकता है लेकिन वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp