'शार्दुल और प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिलेगा एशिया कप और वर्ल्ड कप में मौका'- पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘शार्दुल और प्रसिद्ध कृष्णा को नहीं मिलेगा एशिया कप और वर्ल्ड कप में मौका’- पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

हाल ही में बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था।

Shardul Thakur (Image Credit- Twitter)
Shardul Thakur (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप 2023 से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना ​​है कि, भारत विश्व कप 2023 में मोहम्मद सिराज से पहले शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं दे सकता।

ये तीन खिलाड़ी 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टीम में अन्य फ्रंटलाइन पेसर हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने इस साल के अंत में विश्व कप से पहले भारत के तेज गेंदबाजी क्रम का विश्लेषण किया।

सिराज के बारे में उन्होंने कहा: “मोहम्मद सिराज शानदार हैं। उनका करियर छोटा रहा है। उन्होंने 24 मैचों में 20.7 की औसत और 4.78 की इकोनॉमी रेट से 43 विकेट लिए हैं। उनके आंकड़े बुमराह और शमी से बेहतर हैं। एशिया में उनका औसत 16.57 और इकोनॉमी रेट 4.51 का है।” 

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, “एशिया में उनके आंकड़े बेहतर हैं। इसलिए जो लोग इस बारे में बात कर रहे थे कि क्या सिराज की जगह शार्दुल ठाकुर या प्रसिद्ध कृष्णा को खिलाया जा सकता है, आप किसी को भी नहीं खिला सकते। आपको सिराज को ही खिलाना होगा। आपको उन्हें खिलाना ही चाहिए।”

सिराज, बुमराह और शमी के आंकड़े हैं शानदार

सिराज ने एशिया में 17 वनडे मैचों में 16.57 की औसत और 4.51 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं। भारत में उनके आंकड़े और भी अच्छे हैं। उन्होंने 14 मैचों में 15.44 की औसत और 4.33 की इकॉनमी रेट से 29 खिलाड़ियों को आउट किया है। ये आंकड़े शानदार हैं।

वहीं अन्य गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने 72 मैचों में 24.3 की औसत और 4.63 की इकॉनमी रेट से 121 विकेट लिए हैं। वह शानदार हैं –  हर मैच में लगभग दो विकेट। एशिया में भी, उनका औसत 23.9 का है और उनकी इकॉनमी रेट 4.65 है।

वहीं मोहम्मद शमी के कुल आंकड़े अच्छे हैं – 90 मैचों में 25.9 की औसत से 162 विकेट। स्ट्राइक रेट और औसत लगभग बुमराह के समान ही है। उनकी इकॉनमी थोड़ी ऊंची है। उनका इकॉनमी रेट 5.60 है।” यह स्वीकार करते हुए कि एशिया में शमी की संख्या थोड़ी चिंता का विषय है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?