'मैं इंतजार नहीं कर सकता'- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले बोले Dewald Brevis - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं इंतजार नहीं कर सकता’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले बोले Dewald Brevis

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए अफ्रीकन टीम में शामिल किए गए हैं ब्रेविस 

Dewald Brevis. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
Dewald Brevis. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस महीने के आखिरी में लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर होगी। तो वहीं इस दौरे के लिए अफ्रीकन टीम में पहली बार शामिल किए गए डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)अपने डेब्यू करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

बता दें कि क्रिकेट जगत में ब्रेविस को बेबी एबी के नाम से जाना जाता है, क्योंकि डेवाल्ड में कुछ हद तक साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की झलक दिखती है। तो वहीं अपनी काबिलियकत का जलवा ब्रेविस आईपीएल , सीपीएल, एसए20 और मेजर लीग क्रिकेट में भी दिखा चुके हैं।

Dewald Brevis ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज शुरू होने से पहले डेवाल्ड ब्रेविस ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार कहा- मैं वहां उनसे (ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम) मिलने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। यह सम्मान की बात हैं और अपने सपने को जीना और टीम के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना शानदार रहा है। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

ब्रेविस ने आगे कहा- मैं जानता हूं कि आपसे उम्मीदें हमेशा रहेंगी और मुझे यह यह पसंद है क्योंकि आपके पास खुद को साबित करने का मौका रहता है कि आप कौन हैं? मैं उनमें से कुछ को जानता हूं कैमरन ग्रीन, जेसन बेहरनड्राॅर्फ, टिम डेविड। यह कुछ ऐसा है जब आप लीग क्रिकेट खेलते हैं तो विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ घुलमिल जाते हैं। आप उनके साथ एक टीम बनाना भी सीखते हैं।

दूसरी ओर आपको ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीक दौरे के बारे में जानकारी दें तो कंगारू टीम इस बार 3 टी-20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज में प्रोटीज टीम का सामना करेगी। टी-20 सीरीज की शुरूआत 30 अगस्त तो वनडे सीरीज की शुरूआत 7 सितंबर से होगी।

ये भी पढ़ें- अब विराट के खास दोस्त ने बताया, एशिया कप में किस नंबर पर करनी चाहिए कोहली को बल्लेबाजी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?