IND vs PAK Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ Asia Cup के सुपर फोर में होने वाले मैच के लिए की टीम की घोषणा, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ Asia Cup के सुपर फोर में होने वाले मैच के लिए की टीम की घोषणा, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह

10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: Twitter)

IND vs PAK: पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस समय एशिया कप 2023 वनडे फाॅर्मेट में खेला जा रहा है। तो वहीं ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और सुपर फोर के मुकाबले जारी हैं। गौरतलब है कि सुपर फोर के लिए मेजबान पाकिस्तान के अलावा भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने क्वालिफाई किया है। तो वहीं आज 9 सितंबर को सुपर फोर का दूसरा मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के खेला जा रहा है।

तो वहीं इसी क्रम में पाकिस्तान और भारत के बीच सुपर फोर का महामुकाबला कल 10 सितंबर को होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, और मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि पाक टीम मैनेजमेंट जो टीम 2 सितंबर को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच के लिए उतारी थी, वो ही है, पर एक परिवर्तन किया गया है। टीम ने मोहम्मद नवाज की जगह फहीम अशरफ को टीम में शामिल किया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मुकाबले में कौनसी टीम जीत हासिल करती है। हालांकि, जब पिछली बार दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, तो यह बारिश की वजह से धुल गया था और दोनों टीमों ने 1-1 अंक साझा किया था।

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिकार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ।

ये भी पढ़ें- PAK vs IND: देखें एशिया कप के दौरान भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो में होने वाले मैच के रिकाॅर्ड्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?