विराट कोहली हैं एक परफेक्ट Family Man, वाइफ अनुष्का का देते हैं हर काम में साथ
कई मौकोंं पर विराट देखे गए हैं मंदिरोंं में पूजा-पाठ करते हुए।
अद्यतन - Sep 20, 2023 12:52 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट खेले या नहींं, खबरों में रहना उनको अच्छी तरह आता है। हाल ही में हुए एशिया कप में कोहली के बल्ले ने जमकर हल्ला मचाया था, वहीं अब ये खिलाड़ी थोड़ा आराम कर रहा है। साथ ही कोहली परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है।
पाकिस्तान के खिलाफ रन मशीन बन गए थे विराट कोहली
हाल ही में खत्म हुए एशिया कप 2023 को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है, वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सामना 2 बार पाकिस्तान से हुआ था। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था, तो दूसरे मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इस मैच में विराट कोहली नाबाद शतक लगाकर पवेलियन लौटे थे, उनके साथ केएल राहुल के बल्ले से भी 100 रन निकले थे।
आप भी मिलो पाठ-पूजा करने वाले विराट कोहली से
*कई मौकोंं पर विराट देखे गए हैं मंदिरोंं में पूजा-पाठ करते हुए।
*हाल ही में वाइफ अनुष्का शर्मा ने कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*गणेश चतुर्थी के मौके पर विराट-अनुष्का ने की घर में पूजा।
*साथ ही कपल की तस्वीरों को फैन्स ने किया है काफी ज्यादा पसंद।
विराट कोहली और अनुष्का की हैं ये नई तस्वीरें
फिर से दिया गया है इस खिलाड़ी को रेस्ट
कुछ महीनों से विराट कोहली को काफी रेस्ट दिया जा रहा है, इसी कड़ी में एक बार फिर से कुछ ऐसा हुआ है। जहां ऑ्स्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के पहले 2 मैच से कोहली को आराम दिया गया है, साथ ही कप्तान रोहित भी पहले के 2 मैच नहीं खेलेंगे और दोनों ही खिलाड़ियों की तीसरे यानी की सीरीज के आखिरी मैच में वापसी होगी। पहले 2 मैचों के लिए टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल को दी गई है, पहला मैच 22 तारीख को खेला जाएगा, दूसरा मैच 24 तारीख के दिन होगा और आखिरी मैच 27 सितंबर को होगा दोनों टीमों के बीच।