Ind vs Aus: लगता है कि World Cup खेल कर ही मानेंगे Ravichandran Ashwin, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ind vs Aus: लगता है कि World Cup खेल कर ही मानेंगे Ravichandran Ashwin, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter)

Ind vs Aus: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि इस वनडे सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच आज 22 सितंबर, शुक्रवार को मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तो वहीं आपको बता दें कि इस पहले वनडे मैच में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। दूसरी ओर, इसे देखकर क्रिकेट जगत में चर्चा होने लगी है कि अश्विन वर्ल्ड कप खेल कर ही दम लेंगे।

Ashwin बन सकते हैं अक्षर का रिप्लेसमेंट

गौरतलब है कि अश्विन को चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह टीम इंडिया में जगह दी गई है, जिन्हें पिछले हफ्ते एशिया कप के दौरान कोलंबो में एक मैच के दौरान चोट लग गई थी। फिल्हाल अक्षर रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। साथ ही मैनेजमेंट चाहेगा कि वर्ल्ड कप टीम में शामिल अक्षर पटेल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को वर्ल्ड कप के होने वाले मैच से पहले ठीक हो जाएं।

तो वहीं अगर अक्षर वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच से पहले ठीक नहीं हो पाते हैं तो शायद मैनेजमेंट अनुभवी अश्विन पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाॅड में शामिल कर सकता है। और शायद यही वजह है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में ना सिर्फ मौका दिया गया है कि बल्कि पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में भी उन्हें शामिल किया गया है।

साथ ही आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा कह चुके हैं और वह अश्विन के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। तो वहीं अगर जरूरत पड़ती है तो अश्विन को वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- खेल के मैदानों की कमी पर Virat Kohli के वीडियो पर उत्तराखंड हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?