IND vs AUS 2nd ODI, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 23, 2023 1:16 अपराह्न

IND vs AUS Match Prediction: भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा। पहले वनडे में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद टीम आईसीसी वनडे रैकिंग में पहले पायदान पर आ गई है, वनडे में नंबर-1 बनने के बाद टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है।
पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया था। वहीं डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक (52 रन) की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शानदार शुरूआत मिली।
शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच पहले विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हुई थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने (71 रन) और शुभमन गिल ने (74 रन) की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 50 रन की पारी खेल अहम योगदान दिया, वहीं टीम इंडिया ने केएल राहुल की नाबाद 58 रनों की पारी के बल पर जीत हासिल की। दोनों ही टीमें दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
(IND vs AUS) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे
दिन और समय- 24 सितंबर, 1ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
मौसम का हाल- साफ रहेगा
लाइव स्ट्रीमिंग- स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क और जियोसिनेमा एप
(IND vs AUS) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
होल्कर स्टेडियम, इंदौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। पिच पर समान उछाल और मैदान की छोटी बाउंड्री होने के कारण इस पिच पर बल्लेबाज हमेशा गेंदबाज पर हावी रहते हैं। शुरूआती ओवरों में तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 320 रन है।
(IND vs AUS) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 147
भारत-55
ऑस्ट्रेलिया-82
बेनतीजा- 10
(IND vs AUS) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
भारत (India):
ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिश, मैट शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन ऐबॉट, एडम जाम्पा
यहां देखें- India (IND) vs Australia (AUS) 2ODI Live Score
(India vs Australia Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(IND vs AUS Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
शुभमन गिल:
शुभमन गिल ने पहले वनडे मुकाबले में 63 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल दूसरे वनडे में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
(IND vs AUS Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:
मोहम्मद शमी:
मोहम्मद शमी ने पहले वनडे मुकाबले में 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था। शमी ने मिचेल मार्श (4 रन), स्टीव स्मिथ (41 रन), मार्कस स्टोइनिश (29 रन), सीन ऐबॉट (2 रन) और मैट शॉर्ट (2 रन) को आउट किया था। मोहम्मद शमी दूसरे वनडे मैच में भी फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।
(IND vs AUS Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
टीम इंडिया दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज करेगी।