वर्ल्ड कप से पहले क्या चल रहा है, फिर से Jasprit Bumrah वनडे सीरीज छोड़ भागे अपने घर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं बुमराह।
अद्यतन - सितम्बर 24, 2023 1:34 अपराह्न

टीम इंडिया आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेल रही है, लेकिन इस मैच में आपको तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। जी हां, बुमराह एक बार फिर से एशिया कप के बाद वनडे सीरीज को भी बीच में छोड़, अपने घर रवाना हो गए हैं और इसकी जानकारी मैच से ठीक पहले आई है।
कई महीनों बाद की थी टीम इंडिया में वापसी
Jasprit Bumrah ने टीम इंडिया में करीब 11 महीने बाद वापसी की थी, जहां उनकी ये वापसी आयरलैंड के खिलाफ थी। उस सीरीज में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी, साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी अपने नाम की थी। उसके बाद बुमराह एशिया कप में नजर आए थे, लेकिन वो अचानक ही भारत लौट आए थे। बुमराह की वाइफ ने बेटे को जन्म दिया था, इसलिए उन्हें बीच एशिया कप में भारत लौटना पड़ा था। वहीं इसी एशिया कप में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई थी, जहां राहुल ने अपनी वापसी पर शानदार शतक जड़ था। तो अय्यर कुछ मैच खेलकर चोटिल हो गए थे और उनकी जगह ही केएल राहुल को लगातार मौके मिले थे।
वर्ल्ड कप से पहले ये क्या कर रहे हैं Jasprit Bumrah?
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं बुमराह।
*Jasprit Bumrah टीम इंडिया के साथ नहीं पहुंचे हैं इंदौर।
*अपने परिवार के पास गए हैं बुमराह, दिया गया है उन्हें ब्रेक।
*आखिरी वनडे मैच के लिए बुमराह टीम के साथ जुडेंगे।
Jasprit Bumrah की जगह मुकेश कुमार टीम के साथ जुड़े
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमें
भारत
शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया
डेविड वॉर्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।