आज-कल बड़े खुश-खुश लग रहे हैं केएल राहुल, वापसी के बाद बदल गए हैं बल्लेबाज के तेवर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे में शानदार रहा केएल का प्रदर्शन।
अद्यतन - सितम्बर 27, 2023 1:22 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले 2 मैच में केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, जहां टीम ने उन दोनों ही मैचों को अपने नाम कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। वहीं आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में केएल की जगह रोहित टीम के कप्तान होंगे। दूसरी ओर राहुल अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी काफी खुश हैं काफी, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला रहा है
एशिया कप 2023 के जरिए केएल राहुल ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, जहां वापसी के साथ ही इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भी इस खिलाड़ी की ये लय जारी रही, राहुल ने पहले और दूसरे वनडे में दामदार प्रदर्शन करते हुए दोनों ही मैचों में अर्धशतक अपने नाम किया। साथ ही उनकी कप्तानी में टीम ये सीरीज भी जीत चुकी है और आज टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
खुशी कंट्रोल नहीं हो रही है केएल राहुल से तो भाई
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 वनडे में शानदार रहा केएल का प्रदर्शन।
*अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी से काफी खुश हैं केएल राहुल।
*इंस्टाग्राम पर साथी खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर की है पोस्ट।
*जहां इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहा है ये बल्लेबाज।
केएल राहुल ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी ये तस्वीर
![]()
विराट और रोहित कर रहे हैं आज के मैच में वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमें
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया
मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क. तनवीर सांघा, जोश हेजलवुड।