'शेर की दहाड़ और वीरू के वार का कोई मुकाबला नहीं'- कुछ इसी अंदाज में क्रिकेट जगत ने वीरू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘शेर की दहाड़ और वीरू के वार का कोई मुकाबला नहीं’- कुछ इसी अंदाज में क्रिकेट जगत ने वीरू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Sachin Tendulkar and Virender Sehwag
Sachin Tendulkar and Virender Sehwag. (Photo Source: PAL PILLAI/AFP/Getty Images)

आज यानी 20 अक्टूबर को भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग का नाम दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो वो पहले गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे।

सहवाग को कभी भी अपने व्यक्तिगत रिकार्ड से मतलब नहीं रहा। वो हमेशा अपनी टीम के लिए ही खेलते थे। वनडे वर्ल्ड कप 2011 में उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने लगातार पांच मुकाबलों में अपनी पहली गेंद पर पांच चौके जड़े थे। यह रिकॉर्ड किसी भी अन्य बल्लेबाज द्वारा नहीं बनाया गया है।

आज भारत के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज का 44 वां जन्मदिन है और तमाम क्रिकेट जगत के लोग उन्हें अपनी तरीके से बधाइयां दे रहे हैं। उनके करीबी दोस्त और भारत के पूर्व अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने बहुत ही मजाकिया कैप्शन लिखा। यही नहीं BCCI ने भी सहवाग को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

टि्वटर में क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने वीरेंद्र सहवाग को दी बधाई:

रिकॉर्ड के बादशाह वीरेंद्र सहवाग

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट और वनडे प्रारूप में 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं। यही नहीं उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 319 रन रहा है जबकि वनडे में उन्होंने दोहरा शतक भी जड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 219 रन बनाए थे। टेस्ट में 290 रन से ज्यादा उन्होंने तीन बार बनाए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। सहवाग ने इस रिकॉर्ड को दर्ज कर सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की है।

वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में 49.34 के औसत से 8586 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 35.06 के औसत से 8273 रन और टी-20 में उन्होंने 21.89 के औसत से 394 रन जड़े हैं। बता दें, पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने 15 वनडे शतक जड़ें हैं, जिसमें से 14 उन्होंने ओपनिंग करते हुए बनाए हैं।

एक बार किसी ने वीरेंद्र सहवाग से पूछा कि लाल और सफेद गेंद में क्या फर्क होता है तो इसमें पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा था कि मुझे फर्क नहीं पता क्योंकि जब मैं मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरता हूं तब मेरे दिमाग में बस यही रहता है कि गेंद को बाउंड्री के पार भेजना है।

close whatsapp