वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा को नहीं है ज्यादा टेंशन, मस्त मू़ड में CHILL करते हुए आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा को नहीं है ज्यादा टेंशन, मस्त मू़ड में CHILL करते हुए आए नजर

रोहित शर्मा ने इस तस्वीर के अपने कैप्शन में लिखा है, '☕= 😁'

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाना है और इसके वार्म अप मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है।

भारतीय टीम का पहला वनडे वर्ल्ड कप 2023 का वार्म अप मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से रद्द हो गया। भारत और इंग्लैंड के बीच यह वार्म अप मैच खेला जाना था। हालांकि आज यानी 1 अक्टूबर को रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने Luggage के साथ कहीं बैठे हुए हैं और उनके हाथ में एक कप भी है।

रोहित शर्मा ने इस तस्वीर के अपने कैप्शन में लिखा है, ‘☕= 😁’

रोहित शर्मा खुद इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में अपनी टीम के लिए एक बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली थी।

यह रहा रोहित शर्मा का पोस्ट:

बता दें, भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। उससे पहले अभी टीम को एक और वार्म अप मैच 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है।

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कई खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। तमाम भारतीय फैंस रोहित शर्मा से इसी चीज की उम्मीद कर रहे होंगे कि इस बार वो काफी अच्छी कप्तानी करें और भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए। भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली की भूमिका भी इस टूर्नामेंट में काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। यह दोनों खिलाड़ी इस बार जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?