Cricket Buzz: जाने 1 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 1 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं।

social media trends
social media trends

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं और इससे पहले सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने वर्कआउट की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

वहीं स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत गौतम गंभीर ने सभी से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर वीडियो जारी करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा मनोज तिवारी ने एशियन गेम्स में भारत के शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन पर प्रशंसा की।

वहीं भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुंबई में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के कार्यक्रम में शिरकत की। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने एशियन गेम्स 2023 में पाकिस्तानी एथलीटों के प्रदर्शन पर उनकी प्रशंसा की और देश के खेल बोर्ड को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने एथलीटों के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने पर निराशा व्यक्त की।

इसके अलावा देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर हरभजन सिंह समेत अन्य हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं और उनके लंबी आयु की कामना की। वहीं लेखक WV Raman की पुस्तक ‘The Lords Of Wankhede’ Tales between two titles के लिए वीवीएस लक्ष्मण, रविचंद्रन अश्विन समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी।

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?