पाकिस्तान टीम की हार देख खुश हुआ भारतीय फैन, स्टेडियम में लगा रहा था जमकर ठुमके
कल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था एक अभ्यास मैच।
अद्यतन - Oct 4, 2023 12:27 pm

वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब से पाकिस्तान टीम भारत आई है, तब से टीम को सिर्फ हार का सामना करना पड़ा रहा है। ये टीम नेट्स में जितना शानदार खेल दिखाती है, मैदान पर उस सारे खेल की पोल खुल जाती है। अभ्यास मैच के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला है, जिसपर एक भारतीय फैन ने जमकर मजे लिए हैं।
दोनों अभ्यास मैच हार गई पाकिस्तान टीम
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम को 2 अभ्यास मैच खेलने को मिले थे, टीम दोनों ही मैच हार गई। पहला मैच पाक टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हारी थी, उसके बाद दूसरे मैच में कल इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पाक टीम के फैन्स में काफी ज्यादा गुस्सा है, वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टीम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
पाकिस्तान टीम का ये हाल देख भारतीय फैन का दिल हुआ गार्डन-गार्डन
*कल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था एक अभ्यास मैच।
*इस मैच में भी पाक टीम को फिर से करारी हार का सामना करना पड़ा।
*इस बीच मैच के दौरान एक फैन का वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*जहां ये फैन पाक टीम की हार पर जमकर डांस करता नजर आ रहा है।
कुछ इस तरह डांस कर रहा था ये फैन पाकिस्तान टीम के मैच में
पाक टीम पर शिखर धवन ने भी ली चुटकी
Pakistan & fielding never ending love story 🥰😄😄 #PakistanFielding #PakCricket pic.twitter.com/AJzT90hgNM
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 3, 2023
बाबर की टीम किस के खिलाफ खेलेगी पहला मैच?
अभ्यास मैच में बुरी तरह हारने के बाद अब पाक टीम का फोकस लीग स्टेज के मैच में वापसी करने पर होगा, जहां पाकिस्तान का पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। ये मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा, उसके बाद टीम 10 अक्टूबर के दिन श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी और फिर 14 अक्टूबर को इंडिया-पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में होगा। अब देखना अहम होगा की इन लीग स्टेज के मैचों में क्या पाक टीम अपना दम दिखा पाती है या फिर जल्द ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है।