शायद पहली बार चार्टर्ड प्लेन में बैठे थे Babar Azam, रोहित शर्मा ने नहीं की पाक कप्तान से ज्यादा बात
कल से होगा वर्ल्ड कप का आगाज, आज है ICC Captains’ Day
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2023 1:02 अपराह्न

पाकिस्तान टीम के फैन्स को वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान Babar Azam से काफी उम्मीद हैं, अभ्यास मैच में जिस तरह से बाबर ने अपना बल्ला चलाया है। उसे देखकर टीम का मनोबल भी बढ़ा है, दूसरी ओर PCB लगातार सोशल मीडिया पर टीम के वीडियो शेयर कर रही है और उन वीडियो में पूरा फोकस कप्तान पर ही रखा जा रहा है।
Babar Azam के खास खिलाड़ी की हुई सर्जरी
Babar Azam और पूरी पाक टीम को भारत आने से पहले बड़ा झटका लगा था, जहां टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट के कारण इस मेगा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं अब नसीम के कंधे की सर्जरी हुई है, दूसरी ओर नसीम की जगह पाकिस्तान टीम के साथ हसन अली आए हैं और फैन्स इस फैसले के खिलाफ थे।
कप्तान रोहित से मिल काफी खुश होते हैं Babar Azam
*कल से होगा वर्ल्ड कप का आगाज, आज है ICC Captains’ Day
*ICC Captains’ Day के लिए सभी टीमों के कप्तान हैं अहमदाबाद में मौजूद।
*इस दौरान Babar Azam ने की टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात।
*रोहित से मिल काफी खुश दिखे बाबर, चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे अहमदाबाद।
Babar Azam ने कुछ इस तरह की कप्तान रोहित से मुलाकात
Hyderabad ✈️ Ahmedabad
Our captain is all set for the ICC Captains’ Day ©️#CWC23 pic.twitter.com/N6TwAGFocb
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 4, 2023
हिटमैन ने भी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की अपनी तस्वीर
पाक टीम को हाल ही में हराया है भारत ने
जी हां, हाल ही में टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया है, जहां फाइनल में भारतीय टीम ने लंका को मात दी थी। वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से 2 बार हुआ था, पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और उसे रद्द करना पड़ा था। तो दूसरे मैच में भारतीय टीम ने पाक टीम को करारी मात दी थी, इस मैच में विराट और केएल ने शानदार शतक अपने नाम किया था। साथ ही श्रीलंका के हाथों हारकर पाक टीम सुपर-4 से भी बाहर हो गई थी।