World Cup 2023: कैप्टन डे इवेंट की वायरल तस्वीर पर सामने आया टेम्बा बावुमा का रिएक्शन, कहा – “ये सारा दोष….”
दक्षिण अफ्रीका अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ करेगा।
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2023 11:08 पूर्वाह्न

भारत में बहु-प्रतीक्षित आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले 4 अक्टूबर को अहमदाबाद में कैप्टन डे मीट रखी गई, जहां सभी दस कप्तानों ने मेगा इवेंट को लेकर अपनी-अपनी राय रखी और मीडिया के साथ बातचीत की।
इस मीट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान Temba Bavuma झपकी लेते हुए नजर आए, और ये तस्वीर पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई। इस वायरल तस्वीर में टेम्बा बावुमा कप्तान डे मीट के दौरान मंच पर अन्य खिलाड़ियों के साथ एक कुर्सी पर बैठे-बैठे सोते हुए नजर आ रहे हैं।
मैं सो नहीं रहा था: Temba Bavuma
इस तस्वीर के वायरल होने और मीम्स का कारण बनने के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान को सार्वजनिक तौर पर सफाई देना पड़ गया है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के फैंस के फेमस ग्रुप बार्मी आर्मी ने भी X पर बावुमा की यह मजेदार तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “टेम्बा बावुमा वर्ल्ड कप कैप्टन डे इवेंट में सो गए हैं।”
यहां पढ़िए: अक्टूबर 5- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जिस पर बावुमा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे बिल्कुल भी नहीं सो रहे थे, और कहा इस वायरल तस्वीर के लिए कैमरे का एंगल दोषी हैं, जिसने ऐसी तस्वीर कैप्चर की। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान ने उन्हें ट्रोल किए जाने के लिए कैमरे को जिम्मेदार ठहराया है।
टेम्बा बावुमा ने बार्मी आर्मी की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा, “मैं इसके लिए कैमरे के एंगल को दोष देता हूं, मैं सो नहीं रहा था।”
I blame the camera angle, I wasn’t sleeping 🤦🏽♂️
— Temba Bavuma (@TembaBavuma) October 4, 2023
आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ करेगा।
यहां देखिए दक्षिण अफ्रीका का 2023 वर्ल्ड कप स्क्वॉड:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिज़ाद विलियम्स