अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए उत्साहित हैं टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, नहीं हो रही खुशी कंट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए उत्साहित हैं टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, नहीं हो रही खुशी कंट्रोल

सूर्यकुमार, गिल, सिराज, ईशान, शार्दुल और अय्यर का है पहला वनडे वर्ल्ड कप।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए इस बार का वनडे वर्ल्ड कप काफी खास है, जिसका कारण है इस मेगा टूर्नामेंट का भारत में होना। वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं टीम इंडिया के, जिनके करियर का ये पहला वनडे वर्ल्ड कप होगा। इसी को लेकर ये सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रहे हैं और इसका वीडियो खुद BCCI ने शेयर किया है।

2019 वर्ल्ड कप की टीम से कौन-कौन गायब है?

दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 की टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से काफी ज्यादा अलग है, जहां कई बड़े नाम अब इस टीम का हिस्सा नहीं है।शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, युजी चहल का इस बार चयन नहीं हुआ है, तो वहीं केदार जाधव और विजय शंकर सालों से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। पंत सड़क हादसे में घायल हुए थे, जिसके कारण वो वर्ल्ड कप में आपको नजर नहीं आ रहे हैं। तो धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी पहले ही संन्यास ले चुके हैं, 2019 वर्ल्ड कप टीम से विराट, रोहित, बुमराह, कुलदीप, केएल, जडेजा, शमी और हार्दिक पांड्या ही इस बार का वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

टीम इंडिया के ये 6 सितारे पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं

*सूर्यकुमार, गिल, सिराज, ईशान, शार्दुल और अय्यर का है पहला वनडे वर्ल्ड कप।
*इन खिलाड़ियों को लेकर BCCI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया एक वीडियो।
*इस वीडियो में इन खिलाड़ियों ने पहला वनडे वर्ल्ड कप खेलने का दिखाया उत्साह।
*वीडियो में इन सभी 6 खिलाड़ियों से वनडे वर्ल्ड कप खेलने की खुशी नहीं हुई कंट्रोल।

सोशल मीडिया पर सामने आया टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तानों की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अक्षर का टूट गया सपना

साल 2011 के वर्ल्ड कप के लिए प्रवीण कुमार का खेलना तय था, लेकिन आखिरी समय में वो बीमार पड़ गए और उनकी जगह श्रीसंत आ गए टीम में। ऐसा ही कुछ वर्ल्ड कप 2023 में हुआ है, जहां अक्षर पटेल चोट के कारण आखिरी समय में टीम इंडिया से बाहर हो गए और उनकी जगह अश्विन आ गए।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?