वनडे में कुछ रन बनाते ही Suryakumar Yadav में आया एटीट्यूड, खुद को विराट से कम नहीं समझ रहे
Suryakumar Yadav अपने करियर का पहला वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।
अद्यतन - Oct 6, 2023 4:03 pm

काफी समय से वनडे क्रिकेट में Suryakumar Yadav को लगातार मौके मिल रहे थे, लेकिन वो उनको मौकों को भुना नहीं पा रहे थे और लगातार फ्लॉप हो रहे थे। उसके बाद भी टीम ने उनपर भरोसा जताया और एशिया कप के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी उनको मौका मिला है। जिसके बाद ये खिलाड़ी अलग स्वैग में दिख रहा है इन दिनों और एक वीडियो भी SKY ने शेयर किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खुद को साबित किया था Suryakumar Yadav ने
दूसरी ओर टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की एक वनडे सीरीज खेली थी, जिसे टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं इस सीरीज में Suryakumar Yadav ने वनडे क्रिकेट में अपना रिकॉर्ड सुधारा था, जहां SKY ने 2 लगातार अर्धशतक लगाए थे और ग्रीन के एक ओवर में लगातार 4 छक्के भी जड़ डाले थे। जिसने इस बल्लेबाज को वर्ल्ड कप से पहले राहत की सांस दी थी।
Suryakumar Yadav खुद को दूसरा विराट कोहली समझ बैठे हैं!
*Suryakumar Yadav अपने करियर का पहला वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।
*जिसके लेकर टीम इंडिया का ये बल्लेबाज काफी ज्यादा ही उत्साहित दिख रहा है।
*हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने फैन्स के साथ शेयर की है नई रील वीडियो।
*जिसमें टीम इंडिया की जर्सी में बल्लेबाज ने दिखाया है अपना पूरा स्वैग।
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है Suryakumar Yadav ने
टीम इंडिया को लगा डबल झटका
8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेगी, लेकिन उससे पहले रोहित की टीम को डबल झटका लगा है। शुभमन गिल को डेंगू हुआ है, जिसके कारण वो वर्ल्ड कप के पहले मैच से बाहर बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या को अभ्यास के दौरान चोट लगी है, ऐसे में ये दोनों ही खबर टीम इंडिया को टेंशन दे चुकी है। इन सभी बातों के बीच टीम इंडिया का अभ्यास पूरी तरह जारी है चेन्नई में।