Cricket Buzz: जाने 6 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 6 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

एशियन गेम्स 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर कर दिया है।

 

social media trends
social media trends

एशियन गेम्स 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मेन इन ब्लू की इस उपलब्धि पर पूरे भारतीय क्रिकेट में खुशी का माहौल है। दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अन्य हस्तियों ने ट्वीट करते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है।

वहीं एशियन गेम्स 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। उसने पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है और अब फाइनल में भारत के साथ उसका मुकाबला होगा। अफगानिस्तान के इस शानदार जीत पर अफगानी क्रिकेटरों ने टीम को बधाई दी है।

इसके अलावा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा मैच आज 6 अक्टूबर, शुक्रवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। जहां नीदरलैंड के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया, लेकिन सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान की अर्धशतकीय पारी ने मेन इन ग्रीन को संकट से बाहर निकाल लिया।

शकील के शानदार बल्लेबाजी पर पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी प्रशंसा की है। वहीं नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने श्री पशुपतिनाथ के दर्शन किए और उसकी तस्वीर साझा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?