करुण नायर की 'किस्मत' ने फिर मारी पलटी, अचानक IPL 2023 में हो गई एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

करुण नायर की ‘किस्मत’ ने फिर मारी पलटी, अचानक IPL 2023 में हो गई एंट्री

करुण नायर ने अभी तक 76 IPL मुकाबलों में 1496 रन बनाए हैं।

Karun Nair Replaces KL Rahul in IPL 2023 (Pic Source-Twitter)
Karun Nair Replaces KL Rahul in IPL 2023 (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की ओर से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान केएल राहुल जो चोटिल होने की वजह से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए थे उनकी जगह लखनऊ टीम ने करुण नायर को अपने खेमे में शामिल किया है।

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले जा चुके मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के पैर में चोट लग गई थी जिसके बाद इस बात की पुष्टि भी हो गई थी कि अब वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बता दें, केएल राहुल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना भी काफी मुश्किल लग रहा है जो 7 जून से द ओवल, लंदन में खेला जाएगा।

हालांकि लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह करुण नायर को अपने खेमे में शामिल किया है। बता दें, करुण नायर ने अभी तक 76 IPL मुकाबलों में 1496 रन बनाए हैं। उनको LSG ने 50 लाख रुपए में खरीदा है। IPL ने एक बयान में कहा कि, ‘5 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स ने करुण नायर को चोटिल केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया है और वो बचे हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।

IPL 2023 की अंक तालिका में इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे पायदान पर

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम 11 अंकों के साथ इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

हालांकि अब यहां से टूर्नामेंट बहुत ही रोमांचक हो गया है। कुछ टीमों ने जो शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे उन्होंने अपनी जीत की लय वापस हासिल कर ली है और अब सभी टीमें यही सोचेंगे कि बचे हुए मुकाबलों में उन्हें जीत दर्ज करनी है। करुण नायर के पास IPL का काफी अनुभव है लेकिन अब देखना यह होगा कि लखनऊ फ्रेंचाइजी उन्हें कैसे इस्तेमाल करते हैं।

https://twitter.com/himanshut017/status/1654542581697597446?s=20

close whatsapp