ODI World Cup 2023: हैदराबाद में चला विक्रमजीत सिंह का जादू, अपनी टीम के लिए जड़ा महत्वपूर्ण अर्धशतक
इस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए।
अद्यतन - Oct 6, 2023 8:13 pm

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 286 रन बनाए।
नीदरलैंड की बात की जाए तो टीम की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। विक्रमजीत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ 67 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार बड़े शॉट्स खेले।
यही नहीं विक्रमजीत सिंह ने तीसरे विकेट के लिए बस डी लीडे के साथ 70 रनों की शानदार साझेदारी भी की। बता दें, नीदरलैंड को अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 287 रन बनाने होंगे।
नीदरलैंड को मैच जीतने के लिए 287 रनों की जरूरत
पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 75 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। यही नहीं उन्होंने डेब्युटेंट सऊद शकील के साथ चौथे विकेट के लिए 120 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। सऊद शकील ने इस मैच में 52 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
शादाब खान ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रनों की जबरदस्त पारी खेली। मोहम्मद नवाज ने 39 रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड की ओर से बस डी लीडे ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
नीदरलैंड टीम को एक और बड़ा झटका लगा। टीम के जबरदस्त बल्लेबाज Teja Nidamanuru बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी इस मैच में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए।