October 08- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Oct 8, 2023 9:20 am

1) एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से हराया
SA vs SL: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 7 अक्टूबर को दिल्ली में खेला गया। श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने (SA vs SL) टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन यह फैसला श्रीलंका पर ही उलटा पड़ गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 428 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने शानदार लड़ाई लड़ी लेकिन टीम 44.5 ओवरों में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से जीत दर्ज की। (पूरी खबर पढ़ें)
2) CWC 2023: रोहित शर्मा ने IND vs AUS मैच के लिए पहले ही खोल दिए सारे पत्ते
भारत जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करेगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने अपने गेंदबाजी अटैक को लेकर बड़ा हिंट देते हुए Hardik Pandya को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपने उप-कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सीमर नहीं मानते हैं और यह चीज टीम इंडिया को प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर चुनने का शानदार अवसर देता है। (पूरी खबर पढ़ें)
3) CWC 2023: अफगान टीम ने गंवाया मैच, लेकिन हवा में हैरतअंगेज कैच लेकर रहमत शाह ने जीता सभी का दिल
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच की दूसरी पारी के 29वें ओवर के दौरान रहमत शाह ने नवीन-उल-हक की गेंद पर इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड के विजेता का लाजवाब कैच पकड़ा, जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मेहदी ने नवीन-उल-हक द्वारा फेंकी गई 29वें ओवर की पहली गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की। लेकिन रहमत शाह ने हवा में छलांग लगाई और हवा में एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया। (पूरी खबर पढ़ें)
4) CWC 2023: अपने ‘सोने’ से ऑलराउंडरों के दम पर भारत को मात देने की योजना तैयार कर चुके हैं पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins ने कहा कि उनकी टीम में पर्याप्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, जो 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मैच में भारत को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। पैट कमिंस का मानना है कि ऑलराउंडर अपनी टीम के लिए सोने की तरह होते हैं, क्योंकि वे बल्ले और गेंद दोनों के साथ योगदान देते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
5) एडन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में एडन मार्करम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा। मार्करम ने इस मैच में 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की जबरदस्त पारी खेली। यही नहीं उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक भी जड़ा। उन्होंने यह शतक मात्र 49 गेंदों में पूरा किया। इससे पहला वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन का था जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में जड़ा था। (पूरी खबर पढ़ें)
6) Ishant Sharma के लिए वापसी के सभी दरवाजे हो गए हैं बंद, लेकिन ये गेंदबाज नहीं मान रहा हार
एक समय ऐसा था जब टेस्ट क्रिकेट में Ishant Sharma अपने गेंदबाजी से कहर मचा देते थे, लेकिन धीरे-धीरे तेज गेंदबाज अपनी लय से भटकता गया और उसके बाद इशांत की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई। इस बीच इशांत के पक्के दोस्त विराट कोहली ने भी टेस्ट की कप्तानी को अलविदा कह दिया था, ऐसे में तेज गेंदबाज की सारी उम्मीदें टूट गई। भले ही इशांत अब टीम इंडिया से नहीं खेलते हो, लेकिन वो अपनी फिटनेस पर रोज काम करते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
7) World Cup 2023: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच में फैंस ने Naveen-ul-Haq को देख लगाए ‘कोहली-कोहली के नारे
जारी वर्ल्ड कप में 7 अक्टूबर को बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान के बीच हुए तीसरे वनडे मैच में एक ऐसी घटना घटी, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बता दें कि मैच की जब दूसरी पारी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम फील्डिंग कर रही होती है तो उस समय टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे होते हैं। तो वहीं इस देख स्टेडियम में बैठे फैंस जोर-जोर से ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगाने लगते हैं। तो वहीं यह वीडियो देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)
8) CWC 2023: सिर्फ IND vs AUS ही नहीं, बल्कि इतने मैचों से चूक सकते हैं शुभमन गिल!
भारतीय क्रिकेट टीम के इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज Shubman Gill इस समय कथित तौर पर डेंगू से पीड़ित है, जिसके कारण उनका कल 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक गिल को क्या हुआ है इसका खुलासा नहीं किया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि शुभमन गिल को काफी तेज फीवर है, और वह अगले दो वर्ल्ड कप 2023 मैचों से बाहर हो सकते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)