क्या बात है! शिखर धवन ने फिर जीता फैन्स का दिल, एक तस्वीर के जरिए साबित कर दी देश भक्ति
वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का सामना हो रहा है ऑस्ट्रेलिया से।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2023 6:34 अपराह्न

टीम इंडिया इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेल रही है, लेकिन इस बार मेगा टूर्नामेंट में शिखर धवन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। जिसने कई फैन्स को निराश किया है, लेकिन खुद गब्बर उदास नहीं हैं और वो टीम इंडिया का अभी भी साथ दे रहे हैं। जिसका नजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी मैच में ही देखने को मिला गया और धवन ने फिर से फैन्स का दिल जीत लिया।
युवा खिलाड़ी पड़े अनुभवी खिलाड़ियों पर भारी
दूसरी ओर शिखर धवन, इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर अब, युवा खिलाड़ियों की फौज भारी पड़ रही है। जहां बोर्ड ने पहले ही इन खिलाड़ियों के विकल्प तलाश लिए थे, जो अब टीम इंडिया का हिस्सा है। शिखर धवन ने साल 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए काफी सारे रन बनाए थे, लेकिन कुछ खराब सीरीज ने उनका टीम से पत्ता काट दिया।
शिखर धवन अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं
*वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया का सामना हो रहा है ऑस्ट्रेलिया से।
*इस बीच बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर की पोस्ट।
*तस्वीर में टीम इंडिया का मैच देख रहे हैं गब्बर और किया आउट का इशारा।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में इमोशनल हुए धवन के फैन्स, टीम में कर रहे हैं मिस।
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पोस्ट की है बल्लेबाज शिखर धवन ने
फिरकी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का हुआ बुरा हाल
वहीं वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का मैच जारी है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और ये फैसला उनके खिलाफ चला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया टीम महज 199 रनों पर ऑल आउट हो गई, तो टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में जडेजा ने चेन्नई के पिच पर कमाल करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं कुलदीप और बुमराह को 2-2 विकेट मिले, बाकी के विकेट सिराज, हार्दिक और अश्विन के खाते में आए।