IND vs AUS: 200 रनों का पीछा करते हुए भारत को पहले ओवर में लगा बड़ा झटका, किशन गोल्डन डक का बने शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: 200 रनों का पीछा करते हुए भारत को पहले ओवर में लगा बड़ा झटका, किशन गोल्डन डक का बने शिकार

चेन्नई में खेला जा रहा है दोनों टीमों के बीच यह मैच

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

CWC 2023, IND vs AUS: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 5वां मैच आज 7 अक्टूबर, रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है।

तो वहीं कंगारू टीम से मिले इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए, मैन इन ब्लू को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया है। बता दें कि पहली ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन शाॅट खेलने के चक्कर में विकेट के पीछे कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे। किशन बिना कोई रन बनाए पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इस टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर बुरी तरह फेल साबित हो गया है। किशन (0) के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (0) व श्रेयस अय्यर (0) भी खाता नहीं खोल पाएं हैं।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 10 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 4 और विराट कोहली 4 रन बनाकर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलुवड 2 तो मिचेल स्टार्क को 1 विकेट मिला है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप मैच- 5, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 49.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ डेविड वाॅर्नर (41) और स्टीव स्मिथ (46) ही बड़ी पारियां खेल पाते हैं।

तो वहीं टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा ने 3, कुलदीप यादव व जसप्रीत बुमराह को 2-2 मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या व रवि अश्विन को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कौनसी टीम मैच में जीत हासिल करती है?

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच क्वार्टरफाइनल 2011 की याद दिलाएगा’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?