World Cup 2023: पैट कमिंस के खिलाफ छक्का जड़कर KL Rahul ने मैच किया फिनिश, वीडियो हो रही है वायरल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: पैट कमिंस के खिलाफ छक्का जड़कर KL Rahul ने मैच किया फिनिश, वीडियो हो रही है वायरल 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन बनाकर नाबाद रहे थे केएल राहुल 

KL Rahul (Image Credit- Twitter)
KL Rahul (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने भारतीय टीम के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में हुए वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी कर, टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

बता दें कि मैच में राहुल ने शानदार 97 रनों की पारी खेली, और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। साथ ही विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी, टीम इंडिया को 2 रन पर 3 विकेट वाली मुश्किल स्थिति से भी उबारने में मदद की।

दूसरी ओर, राहुल ने एक दम जबर अंदाज में मैच फिनिश किया और पैट कमिंस द्वारा 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक एक्स्ट्रा कवर ड्राइव लगाई, जो सीधे बाउंड्री लाइन को पार करते हुए छक्के के लिए चली गई। शाॅट को खेलने के बाद खुद राहुल को भी इस विश्वास नहीं हुआ और वे खुद चौंक गए।

देखें केएल राहुल के शाॅट की ये वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप 2023 मैच-5 का हाल:

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। कमिंस एंड कंपनी भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 49.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ डेविड वाॅर्नर (41) और स्टीव स्मिथ (46) ही बड़ी पारियां खेलने में कामयाब रहे। तो वहीं भारत की ओर से शानदार स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली और रविंद्र जडेजा ने 3, कुलदीप यादव ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2 और मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या व आर अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

हालांकि, मैन इन ब्लू जब इस टारगेट का पीछा करने उतरे तो उनकी पारी शुरू में लड़खड़ा गई, दो ओवर के भीतर ही रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेसय अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97* ) ने टीम इंडिया की जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- CWC 2023: कोहली ने तोड़ा महान सचिन तेंदुलकर का एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, इस लिस्ट में पहुंचे टॉप पर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?