मुंबई का Wankhede Stadium दिसंबर में भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट की करेगा मेजबानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई का Wankhede Stadium दिसंबर में भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला टेस्ट की करेगा मेजबानी

करीब 10 साल बाद महिला टेस्ट क्रिकेट लौट रहा है भारत

Wankhede Stadium. (Photo Source: Twitter)
Wankhede Stadium. (Photo Source: Twitter)

मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच, दिसंबर 2023 में होने वाले एक टेस्ट की मेजबानी करने के लिए एकदम तैयार है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए भारत आने वाली है।

तो वहीं यह एक टेस्ट मैच जो यहां पर खेला जाएगा, उसी दौरे के कुछ मैचों में से एक का हिस्सा है। साथ ही बता दें कि इस टेस्ट मैच के अलावा दोनों टीमों के बीच यहां तीन वनडे मैच भी क्रिकेट फैंस को देखने को मिलेंगे। साथ ही बता दें कि आगामी एकमात्र टेस्ट मैच ऐतिहासिक नजरिए से विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह लगभग एक दशक के अंतराल के बाद भारतीय धरती पर महिला टेस्ट क्रिकेट की वापसी का साक्षी बनने जा रहा है।

गौरतलब है कि आखिरी बार भारत में कोई टेस्ट मैच साल 2014 में खेला गया था, जब साउथ अफ्रीका और भारत के बीच यह मैसूर में हुआ था। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला वानखेडे़ में 1984 में खेला था।

ऑलफाॅर्मेट सीरीज के होने से महिला क्रिकेट होगा चरम पर

बता दें कि आजकल महिला क्रिकेट में ऑलफाॅर्मेट क्रिकेट सीरीज काफी देखने को मिल रही है। इस सीरीज के अंतर्गत कोई भी टीम किसी दूसरे देश के दौरे पर जाती है, जहां पर वह कुछ टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच खेलती है। इसे एशेज सीरीज के जैसा समझा जा सकता है।

तो वहीं जब इस बार ऑलफाॅर्मेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर होगी, तो साल 2021 में जब ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी, उस दौरे के कुछ रोमांचक मैचों की यादें जरूर ताजा हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 10- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?