ये पाकिस्तान के हर मैच में कैसे पीछे हो जाती है बाउंड्री रोप, कुसल मेंडिस दे रहे हैं अब इमाम को गालियां  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये पाकिस्तान के हर मैच में कैसे पीछे हो जाती है बाउंड्री रोप, कुसल मेंडिस दे रहे हैं अब इमाम को गालियां 

श्रीलंका की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा।

Pak vs SL (Pic Source-Twitter)
Pak vs SL (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी अच्छा साबित हुआ है।

श्रीलंका की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 77 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 122 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

हालांकि जैसे ही उनका विकेट गिरा वैसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। दरअसल कुसल मेंडिस का विकेट हसन अली ने लिया था और उनका कैच इमाम उल हक ने पकड़ा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां इमाम उल हक ने कुसल मेंडिस का कैच पकड़ा वहां की बाउंड्री रोप अपनी जगह से थोड़ा पीछे थी।

तमाम लोग इस चीज को लेकर काफी सवाल उठा रहे हैं कि क्या सच में मेंडिस आउट थे या इसको भी अंपायर को छक्का देना था? तमाम लोग यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या जानबूझकर बाउंड्री की रोप को पीछे किया गया है और अगर ऐसा है तो इसका जिम्मेदार कौन है?

यह रही वीडियो:

https://twitter.com/RaviChande37910/status/1711697537508520029

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी ऐसा देखा गया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ी जहां फील्डिंग कर रहे थे वहां के एक तरफ की बाउंड्री रोप अपनी जगह से पीछे थी।

आईसीसी को इस चीज को काफी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि अगर ऐसा जानबूझकर किया गया है तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल मैच की बात की जाए तो श्रीलंका इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और अगर पाकिस्तान को इस मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें जल्द से जल्द विकेट गिराने होंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?